भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया और उन्हें राजनीति में नौसिखिया बताया। राहुल गांधी ने शनिवार को आरएसएस पर आरोप लगाया कि वह उदार, और धर्मनिरपेक्ष भारत को नष्ट कर रहा है। राहुल ने यहां आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन भाषण में कहा, "पहली बार एक फासिस्ट संगठन ने निर्णायक शक्ति हासिल की है।
"केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरराज सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जिनके राजनीतिक दूध के दांत अभी तक टूटे नहीं हैं, वो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी पर टिप्पणी न करें।"आरएसएस ने भी अपनी प्रतिक्रिया में आशा जताई कि सिंह से कांग्रेस को माकूल जवाब मिल गया है। गिरिराज की टिप्पणी के बाद आरएसएस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, "लगता है कि कांग्रेस को गिरिराज जी से उचित जवाब मिल गया होगा।"