Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ममता के इस्तीफा नहीं देने पर गिरिराज सिंह का तीखा वार, कहा- नहीं हटें तो राज्यपाल करें हस्तक्षेप

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 12:59 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार, पश्चिम बंगाल की राजनीति और पंजाब में हालिया धमाकों को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं। उन्‍होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देती तो राज्‍यपाल को हस्‍तक्षेप करना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विधानसभा चुनाव हारने के बाद इस्तीफा न देने के बयान पर उन्होंने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह 'चोरी और सीनाजोरी' जैसा व्यवहार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में चुनावों के दौरान डर, हिंसा और धमकाने का माहौल रहा, जिसमें बमबारी और गुंडागर्दी के जरिए लोगों को मतदान से रोका जाता था। उन्‍होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ चुनाव कराए, जिससे मतदाताओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और लोगों ने बिना किसी भय के मतदान किया।

अब राज्य में लोग स्वतंत्र रूप से घूम-फिर रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष रही है। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनीति में वामपंथी दौर के 'आतंक' के खिलाफ उभरी थीं, लेकिन सत्ता में आने के बाद खुद उसी तरह का माहौल बनाने लगीं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ममता बनर्जी स्वयं पद नहीं छोड़ती हैं तो राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठ और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी राज्य सरकार की आलोचना की। बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और सरकार के सुचारू संचालन के लिए पूरी टीम का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन अब विस्तारित मंत्रिमंडल के साथ सरकार विकास कार्यों को गति देगी।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा और इसमें प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की संभावना है। कैबिनेट विस्तार में जेडीयू नेता निशांत कुमार के नाम की चर्चा पर उन्होंने कहा कि यदि वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं तो यह खुशी की बात होगी, हालांकि अंतिम निर्णय उनका, नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का होगा।

वहीं, जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार आतंकवादियों को बचाने वाली सरकार बन गई है और प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। उनके अनुसार पुलिस और सरकार के बयानों में अंतर साफ दिखाई देता है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD