Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

बिहार में नीतीश मॉडल को आगे बढ़ाएंगे सम्राट चौधरी : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 12:05 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल को बेहतरीन बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार को सम्राट चौधरी के तौर पर नया सीएम मिला है और मैं बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि नीतीश मॉडल को सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी ने खुद कहा है कि बिहार में नीतीश मॉडल को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार का आभार जताया है। हम यहां बिहार के विकास के लिए हैं। यह एनडीए है, जो नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर आधारित है और सम्राट इसे आगे बढ़ाएंगे। राजद विधायक तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, वे हताशा में बोल रहे हैं।

यह एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार की जगह अब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं, और विकास इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को बता देना चाहता हूं कि बिहार में 'जंगल राज' वापस नहीं आएगा। गिरिराज सिंह ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की पाठशाला पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पाठशाला खराब थी, इसीलिए तो सम्राट चौधरी ने पाठशाला छोड़ दी।

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि गुजरात में कोई गुंडे नहीं हैं और बंगाल में अभिषेक बनर्जी के प्रभाव में आकर अवैध तत्व काम नहीं कर पाएंगे। वह दौर अब खत्म हो चुका है, जब ऐसी चीजें संभव हुआ करती थीं। भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है।

सारी गुंडागर्दी निकल जाएगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के तीन दिवसीय सत्र के दौरान विधेयक लाया जाएगा। पीएम मोदी ने सभी विपक्षी दलों से गुजारिश की है कि वे महिलाओं के सशक्तिकरण में अपना योगदान दे। दूसरी ओर, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वे अब हमेशा तंज कसते ही रह जाएंगे। उनके पास तंज कसने के अलावा कुछ नहीं है। अगर वह बिहार में अपना भविष्य देखते हैं तो उन्हें सोच-समझकर बयान देना चाहिए।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD