Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

एमएसजी-2 ने रचा लुधियाना में इतिहास, एक दिन में चले 158 शो

पंजाब में राजधानी सहित एक दिन में चले 707 हाऊसफुल शो

एमएसजी-2 ने रचा लुधियाना में इतिहास, एक दिन में चले 158 शो
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Ajay Pahwa)

लुधियाना , 05 Nov 2015

Last updated on: Nov 05, 2015, 00:00 IST

एमएसजी-2 द मैसेंजर ने अपने गोल्डन जुबली दिवस पर वीरवार को लुधियाना में एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। लुधियाना शहर के 7 सिनमा घरों पीवीआर फ्लेमज, पैवलियन, जेएमडी सोलीटेयर, सिल्वर कोहनी पीवीआर, ओरिएंट, निर्मल और एसआरएस की 25 स्क्रीनों पर एमएसजी-2 के 158 शो चले। पंजाब में वीरवार को एक दिन में रिकार्ड 707 हाऊसफुल शो चले। जिनमें पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ सहित 14 शहरों के 35 सिनेमाघरों की 104 स्क्रीनों पर 707 शो चले। 

हकीकत इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। डेरा सच्चा सौदा के 45 मैंबर शिकंदर इन्सां, जसवीर इन्सां और 45 मैंबर जगदीश चंद्र इन्सां ने बताया कि आज एमएसजी-2 द मैसेंजर फिल्म की गोल्डन जुबली दिवस मौके शहर में 158 शो हाऊसफुल रहे, जो एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि बॉक्स आफस पर 375 करोड़ से अधिक का शानदार बिजनस कर चुकी एमएसजी-2 द मैसेंजर ने ने आज लुधियाना में एक नया इतिहास रचा है। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमा घरों में पहुंच रहे थे। दर्शकों में हर वर्ग के दर्शक थे, जिसमें शहर लुधियाना और आसपास के गांवों के लोग भी शामिल थे। 

इन दर्शकों में कई गांवों की पंचायतों के मैंबर और कई राजनैतिक पार्टियों के नेता भी शामिल थे। आज के शो में कई एेसे दर्शक भी मिले जिन्होंने फिल्म 30 से अधिक बार देखी है और उनका कहना था कि इस फिल्म को बार-बार देखने को मन करता है। कई नए दर्शकों ने कहा कि फिल्म एमएसजी-2 देखने के बाद सभी भ्रम दूर हो गए हैं। आज फिल्म देखने वालों में लुधियाना, रायकोट, जगरावां, मुल्लांपुर, गिल, मांगट, समराला, पायल और खन्ना इत्यादि ब्लॉकों के 500 गांवों के दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने आए दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। नए-नए और रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान एेसे लगते थे जैसे किसी विवाह में शामिल होने आए हों। 

 

Tags: POLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD