Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का 'अमिताभ बच्चन' : 'इंद्रदेव' से मिली पहचान, मगर दर्द से भरा रहा अंतिम समय

Pollywood, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 11:49 IST

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय वह सुपरस्टार थे। दर्शक उन्हें प्यार से ‘पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन’ कहते थे। ‘महाभारत’ धारावाहिक में इंद्रदेव का किरदार निभाकर उन्होंने देशभर में ख्याति हासिल की। लेकिन शोहरत के बावजूद उनके जीवन का अंतिम दौर बेहद दर्द भरा और संघर्षपूर्ण रहा। जी हां! हम बात कर रहे हैं मंझे हुए सितारे अभिनेता सतीश कौल की।

8 सितंबर 1946 को कश्मीर में जन्में दिवंगत अभिनेता सतीश कौल की कहानी सफलता, लोकप्रियता और अंत में आई लाचारी के बारे में बताती है। उनके पिता मोहन लाल कौल एक जाने-माने कश्मीरी कवि थे। श्रीनगर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय का सपना देखा और पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में दाखिला लिया।

वहां उनकी सहपाठी में डैनी डेन्जोंगपा, जया बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकार भी शामिल थे। 1970 के दशक में सतीश कौल ने पंजाबी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। उनकी रोमांटिक और भावुक भूमिकाओं ने जल्द ही उन्हें पंजाबी सिनेमा का चहेता बना दिया। ‘सस्सी पुन्नू’, ‘इश्क निमाना’, ‘सुहाग चूड़ा’, ‘पटोला’, ‘आजादी’, ‘शेरा दे पुत्त शेर’, ‘मौला जट्ट’ और ‘पींगा प्यार दीयां’ जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया।

चार दशक से अधिक के करियर में उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया और पंजाबी दर्शकों के दिलों पर राज किया। पंजाबी के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई। ‘वारंट’, ‘कर्मा’, ‘आग ही आग’, ‘कमांडो’, ‘राम लखन’ और ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। हालांकि, हिंदी फिल्मों में उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली जितनी पंजाबी सिनेमा में मिली।

सतीश कौल के करियर के लिए वरदान साबित हुआ बी.आर. चोपड़ा का धार्मिक टीवी शो 'महाभारत'। अभिनेता को सबसे ज्यादा पहचान बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में इंद्रदेव के किरदार से मिली। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने ‘विक्रम और बेताल’ और शाहरुख खान के साथ ‘सर्कस’ जैसे टीवी शो में भी यादगार किरदार निभाए।

शाहरुख खान ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सबसे पहले सतीश कौल की फिल्म की शूटिंग देखी थी, जो उन्हें काफी पसंद आई और अभिनय में आने की प्रेरणा में से एक बनी। पंजाबी सिनेमा में उनके योगदान को सम्मान देते हुए साल 2011 में उन्हें पीटीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।लेकिन निजी जीवन में सतीश कौल को बहुत दुख झेलने पड़े।

शादी के कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया और पत्नी बेटे को लेकर अलग हो गई। 2011 में वह मुंबई छोड़कर लुधियाना चले गए और वहां एक अभिनय स्कूल शुरू किया, लेकिन स्कूल घाटे में चला गया। वक्त का सितम यहीं नहीं थमा बल्कि साल 2015 में दुर्भाग्यवश उनका कूल्हा टूट गया। इसके बाद वह ढाई साल तक बिस्तर पर रहने को मजबूर हो गए।

आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती गई और इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा। अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहने के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी पीड़ा बताई थी। उन्होंने कहा था कि अब वे पूरी तरह लाचार हैं। कोई देखभाल करने वाला नहीं है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से मदद की अपील की, लेकिन कई लोगों के वादे के बावजूद कोई मदद नहीं पहुंची। 10 अप्रैल 2021 को 74 वर्ष की आयु में सतीश कौल का निधन हो गया।

 

Tags: Pollywood , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD