Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

शेरा के प्रीमियर में सितारों का जमावड़ा, सोनल चौहान की पंजाबी सिनेमा में एंट्री को मिला शानदार रिस्पॉन्स

केवल एक्शन नहीं, बल्कि “शेरा” पारिवारिक रिश्तों की संवेदनशील कहानी है, जो यह दर्शाती है कि एक भाई अपने भाई के लिए किस हद तक जा सकता है, फिल्म में एक्शन, इमोशन और भाईचारे का गहरा संदेश देखने को मिलेगा

Parmish Verma, Pollywood, Pollywood News, Latest Pollywood News, Shera, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 15:17 IST

बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म शेरा के भव्य प्रीमियर में फिल्मी जगत और पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी चेहरे ऐमी विर्क,नवराज हंस आदि शामिल हुए। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों और इंडस्ट्री से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

फिल्म में लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता परमीश वर्मा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान  पहली बार पंजाबी सिनेमा में नजर आ रही हैं। प्रीमियर के दौरान दोनों सितारों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र बनी रही और फैंस ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर सराहना की।

शेरा को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें दमदार एक्शन सीक्वेंस, शानदार विजुअल्स और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ी इमोशनल कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म 15 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई है।

प्रीमियर के बाद मीडिया से बातचीत में कलाकारों ने कहा कि पंजाबी सिनेमा अब केवल क्षेत्रीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। “शेरा” जैसी बड़ी फिल्मों से इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि सोनल चौहान की पंजाबी फिल्मों में एंट्री हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बीच सहयोग को और मजबूत करेगी। वहीं परमीश वर्मा के दमदार अंदाज ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

शेरा के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली और फैंस ने इसे साल की सबसे बड़ी पंजाबी फिल्मों में से एक बताया।

 

 

Tags: Parmish Verma , Pollywood , Pollywood News , Latest Pollywood News , Shera , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD