Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

समझौते से संयुक्त अनुसंधान और क्षमता निर्माण से कारोबार करने में आसानी होगी: सुखबीर सिंह बादल

पंजाब सरकार, राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर और सीआईआई के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Nov 2015

Last updated on: Nov 05, 2015, 00:00 IST

राज्य में निवेश के नए रास्ते खोलने व पंजाब में कारोबार करने में आसानी बनाने पंजाब सरकार ‘विजन 2020’ के मास्टर प्लान का मसौदा तैयार करेगी। व्यापार के अवसरों, अनुसंधान और क्षमता निर्माण की सुविधा के साथ ‘विजन 2020’ पंजाब का यह मास्टर प्लान आर्थिक समृद्धि की ऊंचाइयों की ओर राज्य को ले जाने का प्रयास होगा।आज यहां पंजाब सरकार, राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर (एनयूएस) और भारतीय उद्योग परिसंघ के  बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पंजाब के  उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य, पंजाब में कारोबार करने को आसान बनाने से संबंधित सभी मुद्दों और पहलुओं पर संयुक्त अनुसंधान का संचालन करना है।इस समझौता ज्ञापन पर उप मुख्यमंत्री बादल की मौजूदगी में इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ श्री अनिरुद्ध तिवारी, एनयूएस सिंगापुर के ली कुआन यू स्कूल आफ पब्लिक पालिसी के रिसर्च फैलो डा. ससीधरन गोपालन और सीआईआई पंजाब स्टेट काउंसिल के चेयरमैन एसएस भोगल ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन द्वितीय पंजाब इन्वेस्टर समिट 2015 की सफलता का संदेश देगा और पंजाब में व्यावसायिक गतिविधियों को बाहर लाने निर्धारित मानकों का स्तर बनाने का कार्य करेगा। साथ ही इससे रणनीति बनाने व विचार-विमर्श करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अनिरुद्ध तिवारी ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि ली कुआन यू स्कूल आफ पब्लिक पालिसी, एनयूएस सिंगापुर पंजाब में कारोबार करने में आसानी पर अध्ययन करेगा  और निवेश आकर्षण, मानव शक्ति, प्रतिस्पर्धा आदि पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य में विभिन्न पहलुओं का लेखा जोखा लेगा।

इस अवसर एनएसयू प्रतिनिधि ससीधरन गोपालन ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि विजन दस्तावेज 2020 का मसौदा सभी हितधारकों के साथ बैठक के बाद जल्द ही तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन राज्य विशिष्ट समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेगा और मौजूदा उद्योगों के  लिए अनुकूल माहौल बनाने, राज्य द्वारा बनाई जाने वाली नीतियों का मसौदा तैयार करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अध्ययन में यह भी पता लगाया जाएगा कि नए निवेश और व्यापार करने में आसानी वाले और कौनसे क्षेत्र हैं जहां संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह के  सहमति पत्रों पर अन्य राज्यों के साथ भी करार किया गया है।

बैठक में सीआईआई के चेयरमैन श्री भोगल ने बताया कि एलकेवाई स्कूल और सीआईआई ने पहले भी पंजाब में कारोबार करने को बेहतर व आसान बनाने वर्कशाप का आयोजन किया था जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या मुद्दे हैं और कौनसी बाधाएं हैं। यदि इंडस्ट्री के सामने इस प्रकार की अड़चने आ रही हैं और यह निवेश नीति और विनियामक परिवर्तन के अलावा हैं, तो इन बाधाओं और मुद्दों को दूर करने के  तरीके का पता लगाया जा सके। विशेष रूप से मौजूदा उद्योगों के व्यापार की बेहतरी के लिए पंजाब सरकार को सिफारिश की जा सकती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में उप मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पीएस औजला, विशेष सचिव इंडस्ट्री अमित ढाका, उप मुख्यमंत्री के विशेष सचिव राहुल तिवारी, क्षेत्रीय निदेशक सीआईआई पंजाब पिकेंदरपाल सिंह और ली कुआन यू स्कूल एनयूएस सिंगापुर के रिसर्च सहायक विन्सेंट क्वान प्रमुख हैं। 

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD