Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उद्योगपतियों ने की पंजाब सरकार की उद्योगिक पक्षीय नीतियों की सराहना

अम्बानी, मुंजाल, दावेश्वर, राहुल बजाज , ओसवाल व चंदा कौछड़ ने राज्य के उद्योगित विकास के लिए किया भविष्य के लिए बनाई योजनाओं का किया खुलासा

उद्योगपतियों ने की पंजाब सरकार की उद्योगिक पक्षीय नीतियों की सराहना
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर(मोहाली) , 28 Oct 2015

Last updated on: Oct 28, 2015, 00:00 IST

देश के उद्योग व व्यापार के दिगजों ने आज पंजाब सरकार की तरफ से उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयोसों की सराहना की। आज यहां इंडियन स्कूल आफ बिजनेस में प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन के उद्घाटनी समारोह के दौरान विचार चर्चा में भाग लेते हुए बड़े उद्योगपतियों ने राज्य सरकार के उद्योग पक्षीय नीतियों पर मोहर लगाई।रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री मुकेश अम्बानी ने कहा कि पंजाबी अपने प्यार व दीनभावना के कारण पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं।  जो कि पंजाब में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक अहम कारण है। उन्होंने अपने पिता श्री धीरुभाई अम्बानी द्वारा पंजाबियों को बड़े दिल के मालकों का दर्जा देने की बात को भी याद करते हुए कहा कि वह अक्सर खुद को एक पंजाबी-गुजराती बताते थे। श्री अम्बानी ने कहा कि उप मुख्य मंत्री स.सुखबीर सिंह बादल की गतिशीलता ने उनको राज्य में 3900 करोड़ रुपए का निवेश करने को प्रेरित किया। 

अब पंजाब के सभी गांवों , कसबों व शहरों को 4-जी के साथ जोड़ा जाएगा और इस के साथ पंजाब देश का इस तरह का पहला राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन मात्र समारोह ही नहीं है, बल्कि पंजाब के विकास व खुशहाली को बनाए रखने के लिए सरकार व उद्योग में मित्रता बनाए रखने का एक माध्यम भी है।हीरो मोटर कारप के संयुक्त प्रबंधक डायरेक्टर श्री सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि राज्य में उद्योगीकरण विशेष रूप आटोमोटिव के कलपुर्जे बनाने के क्षेत्र में बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग के विकास के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किए गए प्रयास सराहना के काबिल हैं। क्योकि पंजाब सरकार ने मात्र घोषनाएं ही नहीं की इन को लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने परिवर्तन के लिए बढिय़ा ढंग से कार्य किया है और अब सब कुछ सही दिशा की तरफ जा रहा है। 

 

Tags: Progressive Punjab Investor Summit , Sukhbir , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD