Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

छत्तीसगढ़ का 'रावण' गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज

Listen to this article

5 Dariya News

रायपुर , 23 Oct 2015

Last updated on: Oct 23, 2015, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ में बस्तर के दशहरे के बाद अब रायपुर की डब्लूआरएस कॉलोनी के दशहरे ने विश्व में अपना एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के श्रमदान से एक महीने में तैयार रावण के 110 फीट ऊंचे पुतले को 'गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड' में दर्ज किया गया है।  

विजयादशमी के दिन राजधानी के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह जानकारी राजधानीवासियों को दी। उन्होंने बताया कि डब्लूआरएस कालोनी के इस दशहरा उत्सव को देखने के लिए पूरे प्रदेश के कोने-कोने से लोगों का हुजूम जमा होता है। 

प्रदेश सहित पूरी राजधानी की जनता ने 46 वर्षो से डब्ल्यूआरएस मैदान पर रावण दहन के साथ आयोजित की जाने वाली आतिशबाजी का आनंद तो लिया ही, लेकिन इस वर्ष पहली बार शहर के लोगों को संगीतमय आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। मैदान में चल रही आतिशबाजी 'वंदे मातरम्' की धुन पर थिरकती नजर आई। इस नजारे को देखकर शहर का हर शख्स रोमांचित हो उठा। रावण दहन के लिए सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति ने शाम 7 बजे का समय तय किया था, लेकिन जब समिति पूरे विधि-विधान से रावण का दहन करती, उससे पहले ही आतिशबाजी की चिंगारी से रावण जल उठा। आयोजन समिति के सत्यम दुआ ने बताया कि समिति ने रिमोट कंट्रोल से आतिशबाजी चलाने की व्यवस्था की थी। रावण का पुतला अपने आप जलने के बाद मेघनाद और कुंभकर्ण के 85-85 फीट के पुतले को 'मैनुअली' जलाया गया।

 

Tags: Dusshera

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD