Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

पटना में 'रावण वध' से पहले होगा 'लंका दहन'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 19 Oct 2018

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुक्रवार शाम को आयोजित 'श्रीदशहरा महोत्सव' के दौरान असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक 'रावण वध' को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। रावण वध के पहले लंका दहन का कार्यक्रम होगा तथा झांकियां निकाली जाएंगी। श्री दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि इस वर्ष रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकर्ण का 65 फीट और मेघनाद का पुतला 60 फीट ऊंचा बनाया गया है। पुतलों में कोलकाता से मंगवाए गए पटाखे भरे हैं। राम-लक्ष्मण के बाण लगते ही तीनों पुतले धू-धू कर जल उठेंगे। पुतला दहन के बाद आसमान में प्रदूषण रहित आतिशबाजी के नजारे दिखेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में यहां रावण दहन के बाद मची भगदड़ में 33 लोग मारे गए थे। ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए प्रशासन चौकस है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बुधवार को आयोजन स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ही इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

नेापानी ने बताया कि राम-रावण युद्घ सहित रामायण के अन्य प्रसंग के दौरान साउंड इफेक्ट के साथ पात्रों के बीच संवाद सबसे अलग और खास आकर्षण होगा। इस मौके पर झांकियां भी निकाली जाएगी। भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान में दर्शकों का प्रवेश शुक्रवार दोपहर बाद एक बजे से शुरू कर दिया जाएगा। समिति के अधिकारियों ने बताया कि शाम 4.15 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और आखिर में रावण दहन होगा। कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसको लेकर पटना पुलिस सतर्क हैं। पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांधी मैदान में 3,000 से अधिक पुलिकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस के जवानों को पूरे मैदान के अंदर और बाहर तैनात किया जा रहा है। गांधी मैदान में वॉच टावर भी बनाए गए है, जिससे मैदान में आने-जाने वालों पर निगाह रखी जाएगी। 

 

Tags: Dusshera

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD