Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आंध्र राजधानी को तेलंगाना मुख्यमंत्री की मदद की पेशकश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विजयवाड़ा , 22 Oct 2015

Last updated on: Oct 22, 2015, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश को राज्य की राजधानी अमरावती के विकास के लिए हर प्रकार की मदद की पेशकश की है। राजधानी की आधारशिला रखे जाने के समारोह के अवसर पर तेलंगाना सरकार और लोगों की ओर से विजयादशमी की बधाई देते हुए और अमरावती के विकास के लिए शुभकामनाएं देते हुए राव ने इसे विश्व में एक महान शहर के रूप में उभरने की उम्मीद जताई। राव ने कहा, "तेलंगाना हर प्रकार की मदद देगा।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में, राव के घर जाकर व्यक्तिगत तौर पर उन्हें समारोह के लिए निमंत्रित करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की प्रशंसा की।यह कहते हुए कि कुछ लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए दोनों राज्यों के बीच मतभेद पैदा करते हैं, मोदी ने कहा कि आंध्र और तेलंगाना को अपने विकास और सम्पन्नता के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। मोदी ने दोनों राज्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। 

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने राव और चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद पहली बार मंच साझा करने के लिए बधाई दी। वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रशासन की दृष्टि से भले ही राज्य विभाजित हो गए हैं लेकिन तेलुगू लोग हमेशा एकजुट रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने वह रास्ता दिखाया है जिसपर दोनों राज्य साथ मिलकर काम कर सकते हैं। चंद्रबाबू नायडू ने उम्मीद जताई कि राव अंतर्राज्यीय मसलों और बंटवारे के बाद के मुद्दों को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए हर संभव सहायता करेंगे। 

 

Tags: NARENDER MODI , K. Chandrasekhara Rao , Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD