Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुरेश प्रभु ने महिला नवोन्‍मेषकर्मियों को सम्‍बोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2019

Last updated on: Mar 08, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय  वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि समानता के साथ विकास के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए महिला उद्यमियों को प्रोत्‍साहित करना आवश्‍यक है। सुरेश प्रभु आज नई दिल्‍ली में एमएसएमई को खरीद और बाजार सुविधा का समर्थन देने पर आयोजित एक राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन तथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला नवोन्‍मेषकर्मी को लॉंच करने के अवसर पर सम्‍बोधित कर रहे थे।वाणिज्‍य मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में और खासकर विकासशील देशों में महिला उद्यमियों की संख्‍या बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं जो भी करना चाहती हैं, इसके लिए उन्‍हें स्‍वतंत्रता दी जानी चाहिए।श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए कई कदम उठाये हैं। इन कदमों में प्रमुख हैं- महिलाओं को पुरस्‍कृत करना, ज्ञान और कौशल प्रदान करना, उद्यमों को सहायता प्रदान करना और महिला उद्यमियों को अंतर्राष्‍ट्रीय अवसरों की जानकारी देना। सरकार नीति निर्माण करने, नियमन करने तथा अन्‍य सहायता के उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।वाणिज्‍य मंत्री ने एक प्रमुख उपाय की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने गवर्नमेंट ई-मार्केट(जीईएम) राष्‍ट्रीय खरीद पोर्टल की शुरूआत की है। अपनी स्‍थापना से लेकर अब तक पोर्टल को 19 हजार करोड़ रुपये मूल्‍य के 13 लाख खरीद आदेश प्राप्‍त हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि जीईएम महिला उद्यमियों के लिए एक समर्पित खंड का शुभारंभ कर रहा है। श्री प्रभु ने कहा कि 103 हवाई अड्डों पर जीआई उत्‍पाद वाले जीआई स्‍टॉल होंगे। इनमें महिला कारीगरों द्वारा निर्मित उत्‍पादों को प्रमुख रूप से रखा जाएगा।इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय के सचिव डॉक्‍टर अरुण कुमार पांडा ने मंत्रालय के विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी दी और एमएसएमई संघों से अनुरोध किया कि वे अपने सदस्‍यों को इन योजनाओं की विस्‍तृत जानकारी प्रदान करें। डॉक्‍टर पांडाने एमएसएमई क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की 12 ऐतिहासिक घोषणाओं का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कहा गया है कि वे अनिवार्य रूप से अपनी खरीद का 3 प्रतिशत महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्‍पादों से करें।

 

Tags: Suresh Prabhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD