Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अखिलेश यादव ने आशा बहुओं को दिया स्मार्टफोन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 13 Oct 2015

Last updated on: Oct 13, 2015, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट 'एम-हेल्थ' को लॉन्च किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि ये स्वास्थ्य विभाग का एक अच्छा प्रोजेक्ट है। साथ ही 50 आशा बहुओं को स्मार्टफोन देते हुए उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार शहरों को स्मार्ट बनाना चाहती है, हम आशा बहुओं को स्मार्ट बना रहे हैं।" उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी से भ्रष्टाचार में कमी आएगी। कार्यक्रम का आयोजन 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर किया गया।

कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि स्मार्टफोन से जहां फील्ड में डाटा संकलन में आसानी होगी, वहीं हेल्थ इंडीकेटर्स भी सही होंगे। केंद्र सरकार जहां कुछ शहरों को स्मार्ट बनाने जा रही है, वहीं प्रदेश सरकार आशाओं, एएनएम व मेडिकल ऑफिसरोंको स्मार्टफोन और टैबलेट देकर स्मार्ट बनाने जा रही है। 

उन्होंने कहा कि यदि स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की गिनती होगी तो उन्हें यह सोचने पर मजबूर होना होगा कि एक तरफ देश, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश। कार्यक्रम में शामिल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने 'एम-हेल्थ' को दुनिया की सबसे बड़ी परियोजना बताते हुए कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार आया है। 

उन्होंने कहा कि टीकाकरण का कार्यक्रम 42 से 72 फीसदी तक पूरा हो गया है। पिछली सरकार में गड़बड़झाले के चलते काफी डॉक्टर जेल गए, लेकिन जब से यह सरकार आई है, काफी सुधार हुआ है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अरविंद कुमार ने कहा कि एम-हेल्थ का कार्यक्रम सालभर से चल रहा था। इस प्रोजेक्ट में कई कंपनियों को शामिल किया गया है। इसमें तीन साल तक एएनएम और आशाओं को कंपनिया प्रशिक्षित करेंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 27 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत आ रही है। इसमें आशाएं फील्ड से ही डाटा संकलन के साथ अपने भत्ते के बारे में जानकारी पा सकेंगी।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD