Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Prayagraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 12 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 13:11 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा पाल को जगह न मिलने के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर पार्टी में वास्तव में उनके प्रति सम्मान और लगाव है तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बना देना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का प्यार था या मुख्यमंत्री का लगाव, यह वही लोग बेहतर बता सकते हैं। मुझे तो लग रहा था कि पूजा पाल मंत्री बनेंगी। मैं आज भी अपील करता हूं कि डिप्टी सीएम को हटाकर उन्हें बना देना चाहिए। अगर तीन डिप्टी सीएम हो जाएं तो क्या खराब है?” उनके इस बयान को भाजपा के भीतर सामाजिक और राजनीतिक संतुलन पर बड़ा तंज माना जा रहा है।

अखिलेश यादव ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने हाल ही में सामने आए एक युवक की पिटाई के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि शिकायत के बाद कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने वीडियो हटवाकर उसमें दूसरे लोगों के नाम जोड़ दिए।

उन्होंने सवाल किया कि क्या अब सरकार और पुलिस प्रशासन का यही तरीका रह गया है कि पकड़े जाने पर झूठे नाम जोड़ दिए जाएं। सपा प्रमुख ने आगामी चुनावों को लेकर भी भाजपा सरकार पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं और बरसात में वैसे भी विकास कार्य ठप हो जाते हैं। इसी दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा, “स्टूल वालों के लिए गद्दी तो लगा देते, कोई अच्छा विभाग मिल जाता।

बाद में उन्होंने इसी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह किसी संकट से निपटने की अपील नहीं, बल्कि सरकार के “पतन की घोषणा” है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस अर्थव्यवस्था पर गर्व करती थी, वही आज लड़खड़ा रही है।

डॉलर की स्थिति, गिरती अर्थव्यवस्था और किसानों की आय जैसे मुद्दों पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि संकट कोई और नहीं, खुद भाजपा है। जब सब कुछ ठीक था तो अब जनता से अपील क्यों करनी पड़ रही है? वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता से जुड़े हत्या प्रकरण में यूपी से हुई गिरफ्तारी को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ आरोपियों की तस्वीरें हैं, वही लोग अब उन्हें निर्दोष बताने की कोशिश कर रहे हैं। प्रयागराज दौरे के दौरान अखिलेश यादव भाजपा की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पहुंचे और उनके दिवंगत पति पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक श्रद्धांजलि यात्रा के बीच उनका यह दौरा प्रदेश की सियासत में कई नए संदेश छोड़ गया।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Prayagraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD