Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यूपी में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 26 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 16:32 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मर्जी से होने वाला हर एनकाउंटर संदेह के घेरे में है और सत्ता अपनी ताकत दिखाने के लिए पीडीए वर्ग को निशाना बना रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन चुकी है। पहले समाज में भाईचारे और मेलजोल की परंपरा थी, लेकिन अब नफरत और डर का माहौल तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर की घटनाओं के जरिए लोगों की मानसिकता को हिंसा की ओर मोड़ा जा रहा है और हत्या जैसी घटनाओं को सामान्य बनाने की कोशिश हो रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति और राजनीतिक पहचान देखकर कार्रवाई की जा रही है। जौनपुर में एक यादव पुजारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरा परिवार सामाजिक और मानसिक पीड़ा झेलता है।

अखिलेश पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल के दिनों में कई परिवार खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने फर्जी मुठभेड़ों के आरोप लगाए हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में सत्ता के दबाव में कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी धाक जमाने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है। बिजली संकट को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार समस्या का समाधान करने में विफल रही है। उनका आरोप था कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में बिजली उत्पादन बढ़ाने के बजाय केवल बिजली दरें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आज जो बिजली उपलब्ध हो रही है, उसका बड़ा हिस्सा समाजवादी पार्टी सरकार के समय स्थापित परियोजनाओं से आ रहा है।

सपा प्रमुख ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के बजाय अंधेरे और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD