Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला के फरल गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध फल्गु तीर्थ पर पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला के फरल गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध फल्गु तीर्थ पर पूजा अर्चना की
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल , 11 Oct 2015

Last updated on: Oct 11, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला के फरल गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध फल्गु तीर्थ पर पूजा अर्चना की तथा अपने पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए पिंडदान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की खुशहाली के लिए पवित्र तीर्थ स्थल पर पंडित भीम सैन एवं पंडित विनायक भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न करवाई तथा पिंडदान करवाया। उन्होंने पवित्र स्थल पर 2 लाख 75 हजार रुपए की लागत से बनने वाले घाटों के विस्तारीकरण तथा 60 लाख रुपए की धनराशि से बनने वाले सामुदायिक केंद्र सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। श्री मनोहर लाल ने फल्गु तीर्थ पर पूजा अर्चना व पिंडदान करने के उपरांत फल्गु ऋषि मंदिर में पूजा की तथा तीर्थ स्थल पर पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ लोकसभा सांसद श्री राजकुमार सैनी, विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, गुहला के विधायक श्री कुलवंत बाजीगर, उपायुक्त श्री के.मकरंद पांडुरंग, पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण मुरारी, मेला प्रशासक श्री जितेंद्र कुमार, उपमंडलाधीश श्री आरके सिंह, श्री अश्वनी मैंगी, श्रीमती कमलप्रीत कौर, कैथल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशिका डा. सुभिता ढाका, नगराधीश श्री नवीन आहुजा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजपाल तंवर, करनाल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी श्री अमरेंद्र सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री रणधीर गोलन, राव सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा, उमेश शर्मा, वीरेंद्र छौत,संजय भारद्वाज, राजेश राणा, देव राणा, राजीव राणा आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत नाव से पवित्र तालाब का भ्रमण किया तथा मेला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने पवित्र तालाब की पश्चिमी छौर पर स्थित श्री शिरड़ी साईं मंदिर में स्थानीय विधायक प्रो. दिनेश कौशिक द्वारा आयोजित किए गए भंडारे में श्रद्धालुओं की भोजन देकर सेवा की। उन्होंने पवित्र तालाब के किनारे खड़े हजारों श्रद्धालुओं का बार-बार नाव में खड़े होकर हाथ हिलाकर अभिनंदन स्वीकार किया। जिला प्रशासन द्वारा वीआईपी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध जंगम जोगी श्री रामनाथ, श्री बलवान द्वारा प्रस्तुत सारंगी वादन, प्रकाश नाथ द्वारा बीन वादन का अवलोकन किया। जिला उपायुक्त श्री के.मकरंद पांडुरंग ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, सांसद श्री राजकुमार सैनी, विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, कुलवंत बाजीगर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD