Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा सरकार हर छात्र के टैलेंट को निखारने की सोच पर काम करेगी : मनोहर लाल

हरियाणा सरकार हर छात्र के टैलेंट को निखारने की सोच पर काम करेगी : मनोहर लाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 03 Oct 2015

Last updated on: Oct 03, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया पर आगे बढ़ते हुए हरियाणा सरकार हर छात्र के टैलेंट को निखारने की सोच पर काम करेगी। दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात आज पलवल के सरस्वती महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व सरस्वती महिला महाविद्यालय दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र का उद्घाटन किया और संस्थान के नए भवन की आधारशिला रखी।मनोहर लाल ने सरस्वती महिला महाविद्यालय से अपना पुराना संबंध बताते हुए लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के प्रयास की  सराहना की। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या व अन्य सामाजिक बुराइयों से लडऩे के लिए बेटियों को शिक्षित करने की लोगों से अपील की। बेटी बचाओ-बेटी  पढ़ाओ के तहत हरियाणा सरकार ने अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। लिंगानुपात की स्थिति में सुधार लाने के लिए वर्तमान सरकार के 11 महीनों के कार्यकाल  में पीएनडीटी एक्ट के तहत 125 मामले पकड़े गए और जिनमें 85 केस में पुलिस कार्रवाई हुई। आज शिक्षण संस्थानों से उम्मीद की जाती है कि भ्रूण  हत्या के कलंक मिटाने में अपना सक्रिय योगदान दे।

हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के उपरांत प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस सेवाओं को  बढ़ावा देने से प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आया है। आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस से हरियाणा में प्रतिदिन 80 हजार कर्मचारी हाजिरी दर्ज कराते  हैं। पारदर्शी सरकार व भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के वायदे के साथ भाजपा सत्ता मे आई थी और इस वायदे को निभाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।  अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इस प्रकार योजनाओं को क्रियांवित किया  जा रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं गुंडा तत्वों पर लगाम लगाते हुए आम आदमी को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता  रही है। इसी दिशा में काम करते हुए हर जिला मुख्यालय पर महिला पुलिस थाना भी खोला गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से देश भर में 100 दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र खोले गए हैं ताकि विद्यार्थियों की कुशलता को निखाकर  युवापीढ़ी को रोजगारपरक बनाया जा सके। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र में आईटी व प्रबंधन की पढ़ाई के साथ-साथ हस्तशिल्प से  जुड़े कोर्स भी शामिल करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सरस्वती महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति  भी दी और मुख्यातिथि के तौर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्री मनोहर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पलवल पहुंचने पर उनके राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने स्वागत किया। दीपक मंगला ने अपने संबोधन में  कहा कि दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र इस क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पलवल जिले से  भाजपा का एक भी विधायक न होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने समान विकास की सोच पर चलते क्षेत्र के किसानों को फसल बर्बाद पर करोड़ों रुपए की  मुआवजा राशि दिलवाकर संकट की घड़ी में राहत पहुंचाई। हरियाणा में स्वच्छ राजनीति के जनक मनोहर लाल के कार्यकाल में हरियाणा को नई ऊंचाईयां  मिली है। उन्होंने कहा कि पलवल के विकास में सरकार की ओर से कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी।कार्यक्रम के दौरान हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, भाजपा के जिलाध्यक्ष गिरिराज डागर, सरस्वती महिला महाविद्यालय के  अध्यक्ष अतुल मंगला, उपाध्यक्ष अनिल मंगला, प्राचार्या अलका शर्मा के साथ-साथ उपायुक्त अशोक मीणा, पुलिस अधीक्षक मितेश जैन, अतिरिक्त  उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल के अलावा, महामंत्री संदीप जोशी, अजय गौड, मुकेश सिंगला, तैयब हुसैन, महेंद्र सिंह, जगपाल मांडोत, नारायण सिंह, राजेश  तेवतिया, गंगालाल गोयल, एलडी वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

    

किसानों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

बीते रबी सीजन में बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचे नुकसान की त्वरित व सबसे अधिक मुआवजा राशि देने के लिए  किसानों की ओर से सरस्वती महिला महाविद्यालय में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए सम्मानित भी किया गया। पलवल जिले में  हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को करीब 200 करोड़ रुपए की राशि मुआवजा के तौर पर वितरित की गई थी।

पूर्व संचालक के निधन पर जताया शोक

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिले में संचालक रहे भगत सिंह सर्राफ के निधन पर शोक जताने  उनके निवास स्थान पर पहुंचे। स्व. सर्राफ तीन वर्ष तक पलवल जिले में आरएसएस की गतिविधियों का संचालन किया और वे आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD