जम्मू में शुक्रवार को एक ट्रक और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर में दो सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 120वीं प्रादेशिक सेना बटालियन के कर्नल योगेश कुमार गौतम और मेजर हरीश दीपक जोहरी के रूप में हुई है। दोनों उधमपुर में तैनात थे।हादसा सांबा जिले के जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर हुआ।एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर आज (शुक्रवार) सुबह एक ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई।"