मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने आज यहां कहा कि लोगों का मनोरंजन करने वाले कलाकार नारे लगाकर आम जनता को तो भ्रम में डाल सकते है पंरतु बिना किसी प्रशासकीय सूझबूझ के वह पंजाब व पंजाब के लोगों का कुछ भला नही कर सकते। स. बादल ने कहा कि पंजाब का विकास केवल शिअद और भाजपा सरकार के समय ही संभव हुआ है वह आज मलेरकोटला में ईद के अवसर पर मुस्लिम भाईचारे द्वारा करवाये ईद मिलन समारोह के अवसर पर संबोधन कर रहे थे। स. बादल ने मलेरकोटला की बड़ी ईद गाह में मुस्लिम भाईचारे को ईद की शुभकामनाए दी और शहर के एक पैलेस में भाईचारे द्वारा करवाये गये समारोह को संबोधन किया। इस अवसर पर स. बादल ने मलेरकोटला की धरती जिसको श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत के मौके जबर जुल्म विरूद्ध आवाज उठाई थी को प्रणाम करते हुये कहा कि हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य राज्य में अमन -शांति व भाईचारक एकता को बनाये रखना है। उन्होने इस अवसर पर हज मंजल में कार्यालय के निर्माण के लिए 22.98 लाख रूपये की राशि का चैक हल्का विधायक ा और मुख्य संसदीय सचिव बीबी फरजाना आलम को दिया उन्होने यह भी घोषणा की कि मुस्लिम भाईचारे के लिए गांवों और शहरों में क्रबिस्तान बनाने के लिए पंचायत या नगर कौसिंलों का स्थान देने के निर्देश दे दिये गये है और यदि किसी जगह इन संस्थाओ के पास जगह नही होगी तो सरकार इंतजाम करके देगी।
स. बादल ने कांग्रेस की आलोचना करते हुये कहा कि कांग्रेस ने केन्द्र व राज्य की सत्ता में होते तो किसानो ंके हित में कभी कोई काम नही किया और आज जब किसान पर प्राकृतिक संकट आया है तो किसानों को अपने राजनीतिक लाभो के लिए भड़का रही है उन्होने कहा कि यदि कांग्रेस ने देश की सत्ता पर 50 वर्ष से अधिक समय तक राज करते हुये देश के अन्न दाता की सार ली होती तो आज किसान की यह स्थिति ना होती। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने सदैव अंग्रेजो की फूट डालो और राज करो की नीति को अपनाया इसके चलते देश के लोगों का अपनी सत्ता के लालच के लिए फूट डाले रखी।मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा कि मलेरकोटला, जहां की राज्य में सबसे अधिक सब्जी की पैदावार होती है में फूड प्रोसैसिंग केन्द्र कायम करने के हर संभव यत्न किये जाएगें ताकि किसानों का अपनी उपज का अधिक मूल्य मिल सके और रोजगार के अवसर इस क्षेत्र में पैदा हो सके। उन्होने कहा कि फूड प्रोसैसिंग के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बड़ी सबसिडी दी जाती है और हमारी कोशिश होगी कि किसी निजी उद्यमी को उत्साहित करके यहां बड़ा फूड पार्क कायम किया जाए।स. बादल ने बताया कि पंजाब के सभी छोटे बडे शहरों में पेयजल, सीवरेज और सीवरेज ट्रीटमंैट प्लांट और स्ट्रीट लाईटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही इन सुविधाओं का आंनद लोग ले सकेगें। उन्होने मलेरकोटला शहर में पढ रहे सीवरेज के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिये । उन्होने इस अवसर पर मलेरकोटला केा माडल शहर के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर वित्त मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने समारोह को संबोधन करके क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा करवाये गये कार्यो के लिए धन्यवाद किया और मुस्लिम भाईचारे को इस पवित्र दिवस के लिए बधाई दी उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री स. बादल की सोच के कारण ही पंजाब में भाईचारक एकता बरकरार है। उन्होने कहा कि आज स. बादल को इनकी खुबियों के कारण केवल पंजाब के ही नही बल्कि विश्व नेता के रूप में पहचान मिली है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन ही क्षेत्र में बड़े पुल , ओवर ब्रिज, सुंदर , कालेज , यादगार और अन्य बड़े प्रोजैक्ट मिले हे। समारोह को अन्य के अतिरिक्त विधायक और चेयरमेन जिला योजना बोर्ड स. इकबाल सिंह झंदा, अकाली नेता इजहार आलम , मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम , जिला प्रधान शिअद स. तेजा सिंह कमालपुर ने संबोधन किया। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर स. अर्शदीप सिंह थिंद, एसएसपी स. प्रीतपाल सिंह थिंद , अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर जनरल अरविंद कुमार और अन्य नेता उपस्थित थे।