Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

सांसद आदर्श गांव देंगे दूसरों को प्रेरणा : बीरेंद्र सिंह

बीरेंद्र सिंह
बीरेंद्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 24 Sep 2015

Last updated on: Sep 24, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने कहा है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना में करीब 800 गांव के विकसित होने पर अन्य गांव को भी प्रेरणा मिलेगी और इससे ग्रामीण विकास की प्रगति की रफ्तार अपेक्षा अनुरूप और तेज होगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसद आदर्श ग्राम योजना पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन करते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सिंह ने कहा कि गांव के विकास के बाद उसको बनाए रखना भी चुनौतीपूर्ण है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। विकास कार्यो में सरकारी धन के साथ जब ग्राम पंचायत का भी पैसा लगेगा तो इससे गांव के लोगों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ने के साथ-साथ जागरूकता भी बढ़ेगी। समापन में उत्तर प्रदेश के सांसद जगदम्बिका पाल ने मध्यप्रदेश की 20 प्रतिशत से अधिक कृषि विकास दर बने रहने पर प्रशंसा की। 

उन्होंने ऐसी कार्यशाला उत्तर प्रदेश में भी किए जाने का आग्रह किया।बांदा-चित्रकूट के सांसद भैरवप्रसाद मिश्रा ने कहा कि विकास कार्यो में जो एनजीओ कार्य कर रहे हैं, यदि वे उनके संसदीय क्षेत्र के ग्रामों से जुड़ते हैं तो उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। रीवा के सांसद जनार्दन मिश्र ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले गांव का भ्रमण सांसदों को कराए जाने का सुझाव दिया।योजना के मध्य प्रदेश प्रभारी रघुवीर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में 37 ग्राम का समग्र विकास योजना में किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के 55 हजार गांव में स्मार्ट विलेज और स्मार्ट ग्राम पंचायत का क्रियान्वयन किया जा रहा है।इस मौके पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत और प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे। 

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD