Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कीटनाशकों की विवादपूर्ण खरीद के लिए विरोधी पक्ष मेरा नाम बेवजह घसीट रहा है-जत्थेदार तोता सिंह

कांग्रेस पर संकीर्ण राजनीति हितों के लिए मुद्दे को उछालने का आरोप ,सफेद मक्खी से हुये नुकसान का कारण केवल घटिया कीटनाशक ही नही

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2015

Last updated on: Sep 23, 2015, 00:00 IST

पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने आरोप लगाया है कि विरोधी पक्ष द्वारा संकीर्ण राजनीति हितों के कारण उनक ा नाम कीटनाशकों के विवादपूर्ण खरीद में बेवजह घसीटा जा रहा है।विधानसभा में संसदीय मामलों संबंधी मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल द्वारा राज्य में मौजूदा खेती संकट संबंधी प्रस्तुत किये प्रस्ताव पर बहस के दौरान विरोधी पक्ष के नेता श्री सुनील जाखड़ द्वारा लगाये गये आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखते हुये जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि सफेद मक्खी के कारण कपास की फसल को हुये नुकसान के लिये केवल राज्य के कृषि विभाग द्वारा खरीदे गये कीटनाशकों का स्तर घटिया होना ही नही बल्कि मालवा पट्टी में सफेद मक्खी के कारण कपास के हुये भारी नुकसान को एक प्राकृतिक आपदा बताते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि बे-मौसमी बारिश के कारण गेंहू की कटाई पिछड़ कर हुई जिसके परिणाम स्वरूप आगे कपास की बिजाई भी पीछे हुई। जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि बारिश की कमी के कारण यह स्थिति और भी खराब हुई क्योंकि अधिक तापमान एवं नमी इसके नुकसान की मुख्य वजह बनी। जोकि प्रत्येक की कल्पना से बाहर की बात थी। 

जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि इस मौसम के दौरान बारिश की कमी के कारण सफेद मक्खी की समस्या बढ़ी है जिसके परिणाम स्वरूप कपास पर सफेद मक्खी का हमला तेज हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले बारिश के कारण सफेद मक्खी का लारवा धुल जाता था परंतु दुर्भाग्य से इस वर्ष ऐसा नही हुआ जिसके कारण किसानी भाईचारे को बड़ा नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा कि यह समूचा घटनाक्रम 'प्राकृतिक आपदाÓ से रत्ती भर भी कम नही है परंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि विरोधीपक्ष इस समूची घटना को अलग रंग देने पर तुले हुये हैं।जत्थेदार तोता सिंह ने आगे कहा कि श्री जाखड़ द्वारा बड़ा नुकसान होने का मामला उनके ध्यान में लाना और किसानों को मुआवजा देने के लिए तुरंत गिरदावरी की मांग करने के बाद उन्होंने उसी समय मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल को कपास उत्पादकों को इस संकट में से निकालने के लिए अपील की। मंत्री ने कहा कि स. बादल ने इस विनती को स्वीकार करते हुये मालवा पट्टी में कपास की खड़ी फसल को हुये नुकसान का अनुमान लगाने के लिए गिरदावरी के आदेश तुरंत जारी कर दिये गये थे ताकि प्रभावित कपास उत्पादकों को योग्य मुआवजे का भुगतान किया जा सके। 

विरोधी पक्ष पर तीखा हमला करते हुये जत्थेदार तोता सिंह ने सिर्फ जाली कीटनाशकों के कारण कपास की फसल को समूचा नुकसान होने संबंधी विरोधी पक्ष के तथ्यों को रद्द किया। उन्होंने कहा कि इस बार 11.25 लाख हेक्टयर रकबे में कपास बीजी गई थी जबकि कृषि विभाग द्वारा खरीदे गये कीटनाशकों का प्रयोग 92167 हेक्टयर (10-15 प्रतिशत) रक बे में की गई थी जबकि 85-90 प्रतिशत रकबे में किसानों द्वारा अपने स्तर पर खरीदे गये कीट नाशक पाये गये थे। मंत्री ने कहा कि 4.5 लाख हेक्टयर रकबे में से 1.36 लाख हेक्टयर (30 प्रतिशत) पर मक्खी का हमला हुआ है जबकि हरियाणा में 5.8 लाख हेक्टयर रकबे में से 3.06 लाख हेक्टयर (52 प्रतिशत) रक बे तथा राजस्थान में 100 प्रतिशत गुआर को नुकसान हुआ है।जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि कीड़ेमार दवाईयों की गुणवत्ता की जांच के लिए और इन दवाईयों की खरीद के लिए अपनाई नीति की जांच के लिए उन्होंने तुरंत जांच करने के आदेश दिये हैं। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा दवाईयों की सप्लाई करने वाली कंपनियों की अदायगी भी तुरंत तौर पर रोकने के आदेश दिये हैं। उन्होंने बताया कि इन कीड़ेमार दवाईयों की जांच के लिए 1 अप्रैल, 2015 से 20 सितंबर, 2015 तक एक विशेष अभियान चलाया गया जिस दौरान कुल 1984 सैंपल लिये गये जिनमें 59 सैंपल फेल पाये गये हैं। 

 

Tags: TOTA SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD