Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत बांटी राशन किटें

Mohinder Bhagat, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 13:09 IST

पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी एवं रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज भारगो कैंप में विभिन्न राशन डिपो से जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई योजना ‘मेरी रसोई’ के तहत राशन किटें वितरित की। इस मौके पर लोगों से बातचीत करते हुए श्री भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य के जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मेरी रसोई’ योजना शुरू की गई है। 

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को हर तीन महीने बाद राशन किटें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन किटों में दाल  2 किलो ,चीनी  2 किलो,आयोडीन वाला नमक 1 किलो,हल्दी पाउडर 200 ग्राम,सरसों का तेल 1 लीटर शामिल है।

श्री भगत ने कहा कि इस योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा मौजूदा सरकार ने समाज के सभी वर्गों की सुविधा के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल जीरो आ रहा है। इसके अलावा प्रदेशवासियों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलैस इलाज की व्यवस्था की गई है।

महिलाओं को आर्थिक तौर पर से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ‘मांवां-धीया’ सम्मान योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट प्राप्त करने वाले परिवारों ने पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई इस योजना की भरपूर सराहना की। 

उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगी।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD