Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत

The candidates of the ABVP celebrates after the declaration of Delhi University Students` Union (DUSU) election 2015 results in Delhi on Sep 12, 2015. ABVP swept the Delhi University Students Union (DUSU) elections winning all the four posts with spectacular margins.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Sep 2015

Last updated on: Sep 12, 2015, 00:00 IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद जीत लिए। एबीवीपी ने पिछले साल भी सभी चारों पदों पर जीत हासिल की थी।बौद्ध अध्ययन में एमए के छात्र, सतिंदर अवाना ने 6,327 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। अवाना को 20,439 मत प्राप्त हुए। उन्होंने एनएसयूआई के प्रदीप विजयरान को हराया। प्रदीप को 14,112 वोट मिले हैं।

जीत के बाद अवाना ने आईएएनएस से कहा, "मैंने 6,300 वोटों से जीत हासिल की है और मेरी जीत का श्रेय डीयू के विद्यार्थियों को जाता है। उन्होंने हम पर विश्वास किया और हम वादे पूरे करेंगे। हम विद्यार्थियों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, और नए कॉलेजों के लिए लड़ेंगे।"उपाध्यक्ष पद पर कानून के छात्र सन्नी डेढ़ा ने 7,570 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा, छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) की गरिमा राणा को हराया है।डेढ़ा ने आईएएनएस से कहा, "यह आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा, छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) की बड़ी हार है। इससे साबित हुआ है कि लड़ाई पोस्टरों से नहीं, बल्कि मुद्दों से जीती जा सकती है।"लक्ष्मीबाई कॉलेज से अंजली राणा ने सचिव पद पर 4,610 मतों से जीत हासिल की है।उन्होंने आईएएनएस से कहा, "लड़कियों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मेरी जीत के लिए विद्यार्थियों को धन्यवाद।"

एमए बौद्ध अध्ययन के छात्र, छतरपाल यादव ने संयुक्त सचिव पद पर 6,065 वोटों से जीत हासिल की है।यादव ने आईएएनएस से कहा, "हमने सच्ची राजनीति की है। सीवाईएसएस ने झूठे वादे किए और विद्यार्थी इस बारे में जानते थे।"इस बार चुनाव में कुल 43 फीसदी मतदान हुआ। पिछले साल 44 फीसदी मतदान हुआ था।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार तीन पदों पर दूसरे स्थान पर रहे।सीवाईएसएस के अध्यक्ष उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे और उपाध्यक्ष उम्मीदवार दूसरे स्थान पर।सीवाईएसएस के उपाध्यक्ष अनमोल पवार ने संगठन की हार पर कहा कि यह शुरुआत थी, पार्टी ने अच्छा काम किया।पवार ने आईएएनएस से कहा, "यह पहला मौका था और हमने अच्छा किया। परिणाम दर्शाते हैं कि हमने मेहनत की और इसे अरविंद केजरीवाल की हार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

"मुख्य चुनाव अधिकारी डी.एस. रावत ने कहा, "शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए डूसू चुनाव में 43.3 फीसदी मतदान हुआ। पिछले साल 44 फीसद मतदान हुआ था।"रावत ने कहा, "इस बार चुनाव थोड़ा आक्रमक था। इस साल मतदान कुछ फीसद नीचे गिरा है, लेकिन कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मैं चुनाव से सभी राजनीतिक दलों के दूर रहने का अनुरोध करता हूं।"उम्मीदवारों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के मामलों पर रावत ने कहा, "हम नियमों के उल्लघंन संबंधी शिकायतों पर विचार कर रहे हैं। हम उचित जांच के बाद ही कार्रवाई करेंगे।"परिणामों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों पर फूलों की बरसात की गई। पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और किंग्सवे कैम्प मतगणना स्थल जय जयकार से गूंज उठा।समर्थकों ने ढोल की ताल पर नृत्य किया और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मार्च निकाला। विजयी उम्मीदवारों ने प्रसिद्ध स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक मार्च किया और स्पष्ट जनादेश के लिए विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।एबीवीपी कई महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी।

 

Tags: ABVP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD