Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केरल के मुख्यमंत्री की हैदराबाद यात्रा के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 19 Mar 2017

Last updated on: Mar 19, 2017, 00:00 IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को हैदराबाद दौरे पर आए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने 'विजयन गो बैक' के नारे लगाए और यहां चल रही बैठक को बाधित करने की कोशिश भी की।पुलिस ने हालांकि महिलाओं सहित एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।विजयन यहां आरटीसी कलाभवन में हैदराबाद में रहने वाले मलयाली समुदाय को संबोधित कर रहे थे और इस बीच इमारत से बाहर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।एबीवीपी का झंडा थामे एक गुट ने तेजी से बैठक स्थल की ओर जाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच में ही रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले जाया गया।

विजयन दो दिवसीय हैदराबाद दौरे पर हैं, जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह रविवार की शाम हैदराबाद के बाहरी इलाके सरूरनगर में माकपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।दक्षिणपंथी संगठनों से मिली धमकियों के मद्देनजर पुलिस ने विजयन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।हैदराबाद के ही एक भाजपा विधायक राजा सिंह ने रविवार को होने वाली विजयन की जनसभा को बाधित करने की धमकी दी है।तेलंगाना विधानसभा के सदस्य राजा सिंह ने कहा है, "अगर हिंदुओं के हत्यारे केरल के मुख्यमंत्री को समारोह का आमंत्रण दिया गया तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मैं इस बैठक को रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं।"राजा सिंह ने तेलंगाना सरकार से विजयन को हैदराबाद की यात्रा की इजाजत न देने की मांग भी की थी।उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के एक आरएसएस नेता ने इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री का सिर काटकर लाने वाले के लिए एक करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की थी।

 

Tags: ABVP , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD