Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में मोहाली में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा देश को किया समर्पित

दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडों से पंजाब देश का सबसे छोटा और उत्तरी भारत का पहला राज्य बना

प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, 11 सितम्‍बर, 2015 को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर नए सिविल एयर टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए। पंजाब व हरियाणा के राज्‍यपाल एवं संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक, प्रोफेसर कप्‍तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्‍यमंत्री, श्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री, श्री मनोहर लाल खट्टर और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्‍ति भी मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, 11 सितम्‍बर, 2015 को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर नए सिविल एयर टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए। पंजाब व हरियाणा के राज्‍यपाल एवं संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक, प्रोफेसर कप्‍तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्‍यमंत्री, श्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री, श्री मनोहर लाल खट्टर और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्‍ति भी मौजूद हैं।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर,मोहाली , 11 Sep 2015

Last updated on: Sep 11, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोहाली मे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे का उदघाटन किये जाने के बाद पंजाब आज देश में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडों वाला सबसे छोटा और उत्तरी भारत का पहला राज्य बन गया है।पंजाब के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ,उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल,हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खटटर,केन्द्रीय उडयन मंत्री अशोक गजापति राजू,लोक सभा सदस्य श्रीमती किरण खेर और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने आज यह हवाई अडडा देश को समर्पित किया हे।मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कड़े यत्नों के कारण आज मोहाली में बना यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा अमृतसर के बाद राज्य का दूसरा अंतर्राष्टीय हवाई अडडा जिससे आने वाले समय में राज्य की आर्थिकता को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलने के अतिरिक्त समूचे विश्व से बेहतरीन हवाई संपर्क कायम होगा । 

यह हवाई अडडा केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा विश्व भर में रह रहे पंजाबी भाईचारे के लिए एक अनमोल उपहार है जिससे वह अपनी मातृ भूमि से जुड़े रहेगे मोहाली से अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने इसलिए भी जरूरी थी क्योकि इससे समूचे उत्तर भारत जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर , उतराख्ंाड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सो को अन्य देशो से जोडऩे मे सहायता मिलेगी।यहां जिक्र योग है कि  अंतर्राष्टीय हवाई अडडे के आस्तित्व में आने के कारण उत्तरी भारत के बहुत से मुसाफिरों को दिल्ली जाकर  अंतर्राष्टीय उड़ाने लेनी पड़ती थी जिस कारण उनका काफी समय , पैसा और शक्ति खराब होती थी। इसी प्रकार यह हवाई अडडा राज्य के ओद्यौगिक विकास में भी सहायक होगा और प्रसिद्ध कपंनियां निवेश करेगी। यहां यह भी काबिले गौर है कि तीन हजार एकड़ स्थान पर बने इस हवाई अडडे की लागत 939 करोड़ रूपये है और 62.500 स्केयर मीटर निर्माण क्षेत्र मे जिसमें यात्री हब के अतिरिक्त फलों, सब्जियों और दवाईयां भेजने के लिए कारगो हब की सुविधा भी है। इस हवाई अडडे मे एलईडी लाईटें , उर्जा बचाओं एयर कंडीशनर , रेन वाटर हार वेस्टिंग जैसी अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। 

इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त पंजाब विधान सभा के स्पीकर डा. चरणजी सिंह अटवाल, पंजाब के केबिनेट मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया, जत्थेदार तोता सिंह , परमिन्द्र सिंह ढींडसा,चुन्नी लाल भगत,सुरजीत कुमार जिआणी, अनिल जोशी , डा. दलजीत सिंह चीमा, सोहन सिंह ठंडल , सिंकदर सिंह मलूका, मदन मोहन मित्तल, अजीत सिंह कोहाड़, शरणजीत सिह ढिल्लो,गुलजार सिंह रणीके और सुरजीत सिंह रखड़ा के अतिरिक्त केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविन्द्र सिंह भूंदड, अविनाश राय खन्ना, लोक सभा सदस्य शेर सिंह घुबाया, उपमुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  जंगवीर सिंह, मुख्य संसदीय सचिव एन के शर्मा,सोम प्रकाश और सरूप चंद सिंगला,पूर्व केन्द्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, राज्य के मुख्य सचिव  सर्वेश कौशल, पुलिस मुख्य सुमेध सिंह , अतिरिक्त मुख्य सचिव जगपाल सिंह , मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस के संधू, प्रमुख सचिव शहरी उडयन विश्वजीत खन्ना, गमाडा के प्रमुख प्रशासक एके सिन्हा और डिप्टी कमीशनर टीपीएस सिद्धू शामिल थे।

 

Tags: NARENDER MODI , PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD