Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

सैयद अली शाह गिलानी की हुर्रियत कांफ्रेंस से जुड़े तीन अलगाववादी नेता

सैयद अली शाह गिलानी की हुर्रियत कांफ्रेंस से जुड़े तीन अलगाववादी नेता
Listen to this article

5 Dariya News (Rouf Pampori)

श्रीनगर , 09 Sep 2015

Last updated on: Sep 09, 2015, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के तीन वरिष्ठ अलगाववादी नेता बुधवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए। इन नेताओं में डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के अध्यक्ष शब्बीर शाह, नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष नईम अहमद खान और शिया धर्म गुरु आगा सैयद हसन शामिल हैं। हसन अंजुमन-ए-शेरी शियान के अध्यक्ष भी हैं।इस बात का ऐलान श्रीनगर के हैदरपुरा स्थित गिलानी के घर पर एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में किया गया। 

संवाददाता सम्मेलन में गिलानी ने कहा, "आज हमारा प्रतिरोध युद्ध कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहा है। हमें इनका सामना मिलकर करना होगा।"हुर्रियत के उदार मीरवाइज उमर गुट को छोड़कर आने वाले आगा हसन ने कहा कि इन लोगों ने प्रतिरोध आंदोलन के व्यापक हित में गिलानी गुट से हाथ मिलाया है।शब्बीर शाह ने कहा, "कश्मीर मसले का समाधान हर हाल में हुर्रियत के संविधान के हिसाब से होना चाहिए। यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों पर अमल करने की बात कहता है। 

यह कहता है कि दोस्ताना देशों की निगरानी में त्रिपक्षीय वार्ता मसले के हल का विकल्प हो सकती है।"शाह ने कहा कि कश्मीर मुख्य मसला है। इसे निपटाए बगैर भारत और पाकिस्तान आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कहा कि उनकी एकता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ताजा जुबानी हमलों के संदर्भ में जरूरी है। संघ ने कहा था कि अलगाववादी नेताओं से सख्ती से निपटने की जरूरत है।गिलानी ने कहा कि मौजूदा पीडीपी-भाजपा सरकार पहले की सरकारों की तरह अलगाववादियों की राजनीतिक जमीन को तंग करने की नीति पर चल रही है। 

यह नीति अगर जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष भारतीय अवाम या किसी समुदाय से नहीं है। यह सभी कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के हक की लड़ाई है, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो।गिलानी ने कहा, "अगर भारत, पाकिस्तान या कहीं भी कोई बेगुनाह मारा जाता है तो हमारे दिल को तकलीफ होती है। हम कहीं भी बेगुनाह लोगों को मारे जाने की निंदा करते हैं।"

 

Tags: Syed Ali Geelani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD