Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए प्रतिबंध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 07 May 2018

Last updated on: May 07, 2018, 00:00 IST

श्रीनगर और घाटी के कई अन्य इलाकों में प्रशासन ने सोमवार को अलगाववादियों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन और यहां नागरिक सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व वाले अलगाववादी संगठन ज्वाइंट रेसिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने रविवार को पांच नागरिकों समेत 10 लोगों के मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन और धरने का आह्रान किया था। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें कश्मीर विश्वविद्यालय का एक सहायक प्रोफेसर भी शामिल है जो आतंकवादियों में शामिल हो गया था। इसे लेकर घाटी में भारी प्रदर्शन शुरू हो गए जिसमें सुरक्षा बलों के साथ झड़प में पांच नागरिकों की भी मौत हो गई। प्रशासन ने गिलानी और मीरवाइज को नजरबंद कर दिया है जबकि मलिक को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। घाटी में सभी शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और सोमवार के लिए निर्धारित परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। रेल सेवाओं को भी ऐहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। घाटी के उत्तर में श्रीनगर और गांदरबल जिलों के अलावा दक्षिण कश्मीर के सभी जिलों में रविवार से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। प्रतिबंध वाले इलाकों और ऐसे क्षेत्रों में जहां कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर है, ऐसी जगहों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

 

Tags: Syed Ali Geelani , Mirwaiz Umar Farooq , Yasin Malik , PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD