Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

जम्मू एवं कश्मीर में प्रतिबंध जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 May 2018

Last updated on: May 08, 2018, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को श्रीनगर के कई हिस्सों और अन्य स्थानों पर अलगाववादियों के बंद के आह्वान के बाद प्रतिबंध लगा रखा है। पुलिस का कहना है कि रैनवाड़ी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर.गंज, सफा कडल, मैसूमा और क्रालखड़ में प्रतिबंध बना रहेगा। कॉलेज, विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को लगातार दूसरे दिन भी बंद रखा गया। रेल सेवाएं बाधित हैं। अलगाववादियों ने दक्षिण कश्मीर में रविवार को पांच नागरिकों और पांच आतकंवादियों के मारे जाने के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद का ऐलान किया है। हिजबुल के शीर्ष कमांडर सदाम पडर और कश्मीर विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर मुहम्मद रफी बट भी शामिल हैं। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख को नजरबंद रखा गया है। यहां मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला और जम्मू के बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद कर दी गई है। एहतियात के तौर पर तीसरे दिन भी श्रीनगर, गांदरबल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामूला और बडगाम जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। श्रीनगर और अन्य जिलों में दुकानें, सार्वजनिक परिवहन के साधन और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं।

 

Tags: Syed Ali Geelani , Mirwaiz Umar Farooq , Yasin Malik , PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD