जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हादसा कुपवाड़ा-करनाह मार्ग पर करनाह शहर के पास हुआ। हादसे की शिकार सुमो टैक्सी पर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी।मृतकों में चालक भी शामिल है। टैक्सी कुपवाड़ा से करनाह जा रही थी।