Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

विदिशा को स्मार्ट सिटी बनाकर कर्ज उतारूंगा : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 10 Aug 2015

Last updated on: Aug 10, 2015, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को विदिशा में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भावुक हो उठे और उन्होंने विदिशा से अपना अभिन्न रिश्ता बताया और कहा कि वे विदिशा को स्मार्ट सिटी बनाकर कर्ज उतारेंगे। चौहान यहां से विधायक और सांसद रहे हैं। चौहान ने कहा कि भले ही मैं भोपाल में रहूं, पर मेरी आत्मा विदिशा में रमती है। विदिशा को सुपर स्मार्ट सिटी के रूप में संवारकर कर्ज उतारूंगा। चौहान ने जनसभाओं के अलावा यहां रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। मतदान 12 अगस्त को होना है।चौहान ने कहा कि विश्व की अनाज मंडियों में विदिशा के चमकीले गेंहू की धमक है। यहां औद्योगिक विकास की संभावनाओं का अधिकतम दोहन किया जाएगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगने से काश्तकारों को उत्पादन का लाभ मिलेगा, युवकों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया का मिशन देकर देश को मेन्युफैक्च रिंग हब बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। मेक इन इंडिया के समानांतर मेक इन मध्यप्रदेश भी राज्य के नौजवानों और उद्यमियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों को औद्योगिकीकरण की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किल इंडिया में हुनर सिखाने के लिए व्यवस्था की गई है। स्किल इंडिया के तहत प्रदेश में 15 रीजनल सेंटर खोले जा रहे हैं। इनके केंद्र 35 स्थानों पर स्थापित कर युवकों को प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर हाथ को काम और हर खेत को पानी हमारी प्रतिबद्घता है।

चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश में हर मंडल से मतदान केंद्र तक बहनों को जीवन सुरक्षा एवं दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगरीय निकाय चुनाव में 12 अगस्त को अधिक से अधिक मतदान कर भारतीय जनता पार्टी के हाथ में विदिशा नगरपालिका की कमान सौंपकर नगरीय विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के अवसर का लाभ उठाएं। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD