Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस पर बरसी भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Aug 2015

Last updated on: Aug 02, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी ने संसद के मानसून सत्र में बाधा डालने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार होने के बावजूद मुख्य विपक्षी दल संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अपना रुख लगातार बदल रही है। कांग्रेस भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है और देश के लोगों को एक अच्छे संसदीय सत्र से वंचित कर रही है। जब हम उनके सामने चर्चा का प्रस्ताव रखते हैं तो वो भाग खड़े होते हैं और नई मांगों के साथ सामने आ जाते हैं।भाजपा का यह बयान इस मामले में महत्वपूर्ण है कि सोमवार को सर्वदलीय बैठक होने वाली है। 

सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पिछले बजट सत्र की उपलब्धियों से घबराई हुई है जिसमें दोनों सदनों में कामकाज का रिकार्ड सौ फीसदी से अधिक रहा था। लोकसभा में 123 फीसदी और राज्यसभा में भी 100 फीसदी से ज्यादा काम हुआ था। कांग्रेस इसी से डर गई है। वह संसद में सरकार की कामयाबी नहीं देखना चाहती। अगर विपक्ष चाहता है कि प्रधानमंत्री मुद्दों पर अपनी राय दें तो इसके लिए चर्चा जरूरी है। तभी प्रधानमंत्री चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। संसद का मनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ लेकिन इसका अधिकांश हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया। संसद का मौजूदा सत्र 13 अगस्त तक चलना है।कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियां पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी की मदद करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस्तीफा मांग रही हैं। व्यापम घोटाले के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD