Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नशों के खात्मे के लिए परिवार, समाज और सरकार के मिले-जुले प्रयास की जरूरत: मनोहर लाल खट्टर

जोशी फाउंडेशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को प्रस्तुत किया एंटी-ड्रग फोल्डर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jul 2015

Last updated on: Jul 20, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद अविनाश राय खन्ना और पंजाब के सहायक मीडिया सलाहकार और जोशी फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उन्हें पंजाब से जुड़े नशों के मुद्दे के बारे में बताया और इससे लडऩे के लिए चलाई जा रही मुहिम के बारे में जानकारी दी। खन्ना और जोशी केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के साथ मिलकर इस समस्या के विरुद्ध कैंपेन चला रहे हैं।सुबह के समय हुई इस मुलाकात में खन्ना और जोशी ने खट्टर को वह फोल्डर भेंट किया जिसमें जागरूकता अभियान और नशाखोरी के लक्षणों का विवरण दिया गया है। इन कोशिशों की सराहना करते हुए खट्टर ने कहा कि नशाखोरी समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है जो कि परिवार, समाज और सरकार के मिले-जुले प्रयासों से मिटाई जा सकती है।

खन्ना और जोशी ने कहा कि नशा करने वाले अक्सर अपने लक्षणों को छुपाने की कोशिश करते हैं और अपनी परेशानी को तवज्जो नहीं देते जो कि उसको और बड़ा बना देती है। खन्ना ने कहा, 'इस पहल के साथ इसी अभिप्राय पर वार किया जाएगा। फोल्डर में भूख, सोने की आदत में बदलाव, अचानक वजन के घटने या बढऩे, सांस, शरीर और कपड़ों में से बदबू आने, वाणि के असहज होने, अकेलेपन की मांग करने जैसी चीजों पर फोकस किया गया है। यही सब बातें हैं जिनसे नशाखोर की पहचान की जा सकती है।फोल्डर को खासकर मां-बाप को नशाखोर के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इसमें नशाखोर के शारीरिक, व्यवहारिक और मनोवैज्ञानिक बदलावों के बारे में बताया गया है।उन्होंने आगे बताया कि पंजाब भर में ये फोल्डर बांटे जाएंगे ताकि मां-बाप और समाज के बाकी लोग नशाखोर की पहचान कर सकें और उसे सइ समस्या से लडऩे में मदद कर सकें। ये फोल्डर बड़े तौर पर स्कूलों, शिक्षा संस्थानों, उद्योग भूमि, बस अड्डों, इत्यादि पर बांटे जाएंगे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD