Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पूर्ण राज्य के लिए जनमत संग्रह असंवैधानिक नहीं : आप

पूर्ण राज्य के लिए जनमत संग्रह असंवैधानिक नहीं : आप
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2015

Last updated on: Jul 07, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिलीप पांडे ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर जनमत संग्रह असंवैधानिक नहीं है और अतीत में कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी इसकी मांग कर चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पांडे ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करना केंद्र सरकार के समक्ष पहला जन समर्थक मुद्दा है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इसे स्वीकार करेंगे।

पांडे ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर वर्तमान में हो रही चर्चा आप की पहल नहीं है, बल्कि इस मुद्दे को भाजपा तथा कांग्रेस ने साल 1993 में ही उठाया था। वहीं, कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जनमत संग्रह का विचार अलोकतांत्रिक है तथा इस खतरनाक चाल के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह कैबिनेट की एक बैठक में केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग की प्राथमिकता होने पर जोर दिया था। 

 

Tags: Dilip Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD