Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'कुछ चैनल राजे की छवि बिगाड़ रहे हैं'

वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 26 Jun 2015

Last updated on: Jun 26, 2015, 00:00 IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को टीवी चैनलों को यह कहते हुए खरी-खोटी सुनाई कि कुछ टीवी चैनल वसुंधरा राजे के बारे में आधारहीन और गलत खबरें प्रसारित कर रहे हैं। राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हाल ही में पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी की कथित मदद करने के विवादों में फंसी हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "आज कुछ टीवी चैनल आधारहीन, भ्रामक और निराधार खबरें दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए कुछ टीवी चैनल मनगढ़ंत खबरें प्रसारित कर रहे हैं।"

बयान में कहा गया, "यह खबर कि राजे के समर्थन में 120 विधायकों के हस्ताक्षर लिए गए हैं, पूरी तरह से गलत है। यहां तक कि मुख्यमंत्री राजे ने व्यक्तिगत रूप से विधायकों को फोन किया है, यह खबर भी गलत है।"वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को भाजपा विधायकों, मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से अपने आधिकारिक निवास पर मुलाकात की।बयान के मुताबिक, "प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करती हैं। 

आज मुख्यमंत्री ने समान मुद्दे पर चर्चा के लिए विधायकों से बात की। इसे अलग दृष्टिकोण से देखना अनुचित है।"इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के राज्य अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ सभी आरोप बेबुनियदा और सच्चाई से परे हैं।राजे शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने वाली हैं।

 

Tags: Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD