Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वसुंधरा राजे ने द्रव्यवती नदी परियोजना का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 03 Oct 2018

Last updated on: Oct 03, 2018, 00:00 IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुशीलपुरा से बम्बाला तक 16 किलोमीटर क्षेत्र में द्रव्यवती नदी परियोजना का उद्घाटन किया। द्रव्यवती नदी से शहर को स्वच्छ वायु मिलेगी और गंदे नाले की बदबू से भी निजात मिलेगा। जयपुर के विकास आयुक्त वैभव गालरिया ने यहां जारी एक बयान में कहा कि द्रव्यवती नदी परियोजना क्षेत्र में वर्षभर नदी में 30 सेमी पानी बना रहे, इसके लिए प्रत्येक 300 मीटर पर चेकडैम बनाए गए हैं। नदी में सीकर रोड, देवरी, रीको क्षेत्र, बम्बाला एवं गोनेर क्षेत्र में 170 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। नदी के 38 किमी में दोनों ओर साईकल ट्रेक का भी निर्माण करवाया गया है। स्मार्ट साईकल ग्रीनराईड एप से बुक करा नागरिक साईकिलिंग का आनंद भी उठा सकेंगे। जिसका मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को उद्घाटन किया।

बयान के अनुसार, जयपुर में ग्राम जैसलिया से प्रारम्भ होकर लगभग 47.50 किमी दूर ढूंढ नदी में जाकर मिलने वाली द्रव्यवती नदी की निर्मल धारा प्रदूषित नाले के रूप में परिवर्तित हो गई थी, जिसका प्रदूषित जल, बदबूदार वातावरण, गंदगी के ढेर न केवल आस-पास की आबादी की परेशानी व बीमारियों के कारण बने हुए थे, बल्कि ये शहर की खूबसूरती को भी प्रभावित कर रहे थे। परियोजना के साझेदार टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनायक देशपांडे ने कहा, “हम इस दूरदर्शी परियोजना का हिस्सा बनकर खुश हैं, जो भारत में नदी कायाकल्प के लिए एक उदाहरण बन जाएगा। इस परियोजना में हमारे लिए कई चुनौतियां और शिक्षाएं थीं।”

 

Tags: Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD