Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वोटबैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजमेर (राजस्थान) , 06 Oct 2018

Last updated on: Oct 06, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर एक परिवार के लिए कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी वोटबैंक की राजनीति कर रही है और झूठ फैला रही है।यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को प्रदर्शित करने वाली सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “भाजपा अपनी सरकार के किए कार्यो का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने में विश्वास रखती है, चाहे व राजस्थान हो या मध्य प्रदेश या फिर छत्तीसगढ़।”मोदी ने कहा, “भाजपा लोगों के सामने रिपोर्ट कार्ड रखने में अपना चेहरा कभी नहीं छिपाती। लेकिन, कांग्रेस झूठ फैलानी में लगी है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की झूठ बोलने की आदत नहीं है क्योंकि वह ‘सर्व जन हिताय’ और ‘सर्व जन सुखाय’ के मंत्र पर कार्य करती है।उन्होंने कहा, “लेकिन, विपक्ष को वोटबैंक की राजनीति करने का शौक है और जो वोट बैंक की राजनीति करते हैं उन्हें हिंदू-मुस्लिम, युवा-बुजर्ग, अगड़े-पिछड़े, जाति-बिरादरी और महिला-पुरुष के मुद्दों में मजा अता है।”मोदी ने कहा, “जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे समाज को बांटने का प्रयास करते हैं।” उन्होंने कहा कि लोगों को तोड़ना बहुत आसान है लेकिन उन्हें एक करना बहुत मुश्किल।वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “भाजपा समाज को एक करने में विश्वास रखती है।”मोदी ने कहा, “और यह वोट बैंक की राजनीति चुनाव तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह बहुत लंबे समय से चली आ रही है।”उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति का नतीजा है कि जिस गरीब ने उन्हें वोट किया था, वही अगले पांच साल उन्हें कोसता रहता है।मोदी ने कहा, “कांग्रेस 60 वर्षो से वोट बैंक की राजनीति की परंपरा का पालन करती आ रही है।”कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एक परिवार की पूजा करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, “जब मैं यहां पहुंचा तो (मुख्यमंत्री) वसुंधरा राजे जी ने मुझे बताया कि कांग्रेस नेता विधानसभा में उपस्थित नहीं रहते, वे सवाल नहीं उठाते और न ही बहसों में भाग लेते हैं।”मोदी ने कहा, “उन्हें (कांग्रेस सदस्यों को) यह सब करना पसंद नहीं है क्योंकि वह एक परिवार की सेवा करने में व्यस्त हैं, वे एक परिवार की पूजा करने में व्यस्त हैं।

”मोदी ने कहा, “उनके लिए उनका हाईकमान एक परिवार है, लेकिन भाजपा के लिए हमारा हाईकमान राज्य के साढ़े सात करोड़ लोग हैं।”मोदी ने भीड़ से सवाल किया, “क्या ऐसी ताकतों को सत्ता में आने की इजाजत दी जानी चाहिए?”उन्होंने कहा, “हमें उन्हें फिर से सत्ता में वापसी की इजाजत नहीं देनी चाहिए।”मोदी ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा, “मैंने पहले कहा था कि एक चतुर विपक्ष होना चाहिए, उसे लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, सरकार के कार्यो में सहयोग करना चाहिए, बहसों में भागीदारी निभानी चाहिए और सरकार को आइडिया देना चाहिए।”मोदी ने कहा, “लेकिन, दुर्भाग्यवश वे न केवल सरकार बनाने में विफल रहे बल्कि वे विपक्ष के रूप में भी विफल साबित हुए।”उन्होंने कहा, “वे कड़ी मेहनत नहीं करते, इसलिए उन्होंने झूठ और गलत प्रचार की मदद ली। जब हमने उन्हें बहस के लिए बुलाया तो वह भाग खड़े हुए।”पराक्रम पर्व के रूप में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, “जब मैं पिछले सप्ताह बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजस्थान आया तो उन्होंने झूठ फैलाया कि मैं यहां चुनावी बिगुल फूंकने आया हूं।”उन्होंने कहा, “लेकिन, मैं यहां हमारे सशस्त्र बलों की वीरता का जश्न मनाने आया था, मैं यहां सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ मनाने आया था।”उन्होंने कहा कि सितम्बर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक ने हमारे जवानों की बहादुरी को दर्शाया था।उन्होंने कहा, “लेकिन कांग्रेस को क्या हुआ? क्या उनकी राजनीति इतनी नीचे गिर चुकी है कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की महत्ता को कम कर दिया? उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने के लिए शर्म आनी चाहिए।”मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया लेकिन भाजपा ने यह कर दिखाया।राजस्थान में विधानसभा चुनाव सात दिसम्बर को होने वाले हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD