Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कम बारिश से घबराने की जरूरत नहीं : वाई.एस. चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2015

Last updated on: Jun 18, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं भू विज्ञान मंत्रालय के राज्यमंत्री वाई.एस. चौधरी ने गुरुवार को कहा कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। इस सीजन कम बारिश होने की खबरों से घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा इस सीजन 12 प्रतिशत कम बारिश होने की भविष्यवाणी पर उन्होंने कहा कि मानसून का रुझान सकारात्मक है। इसमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा जलवायु परिवर्तन पर आयोजित चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन से इतर उन्होंने कहा कि वह आंकड़े बताने में समर्थ नहीं हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि करते हैं कि स्थिति सकारात्मक है।

उन्होंने कहा, "मैं आंकड़े नहीं दे सकता, क्योंकि बैरोमीटर प्रकृति के बारे में सब कुछ सटीक जानकारी नहीं दे सकता। मानसून सकारात्मक है और हमें बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं।"गौरतलब है कि आईएमडी ने अपनी आधिकारिक मानसून भविष्यवाणी में कहा था कि इस सीजन देशभर में बारिश सामान्य से 12 प्रतिशत कम रहेगी, जबकि उत्तर-पश्चिम क्षेत्र यानी दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में यह 15 प्रतिशत कम होगी।इससे लोगों को फसल बर्बादी, सूखे, महंगाई और पूर्ण अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ने की चिंता सता रही है।आईएमडी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में एक जून से 15 जून के बीच बारिश 69.6 मिलीमीटर दर्ज की गई, जो 61.4 मिलीमीटर की औसत बारिश से 13 प्रतिशत अधिक थी। हालांकि, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बारिश औसत से एक प्रतिशत कम रही।

 

Tags: YS Chowdary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD