Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

तेदेपा ने मोदी सरकार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल से समर्थन मांगा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2018

Last updated on: Jul 19, 2018, 00:00 IST

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेताओं के एक प्रतिनिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लोकसभा में तेदेपा द्वारा लाए गए मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर समर्थन मांगा। तेदेपा संसदीय दल के नेता वाई.एस. चौधरी की अगुवाई में राज्य के मंत्री टी.जी.वेंकटेश, के. नारायण व नरसिम्हा राव ने केजरीवाल से मुलाकात की और मोदी सरकार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन मांगा। इस दल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के एक पत्र के साथ एक पुस्तिका केजरीवाल को सौंपी। यह पुस्तिका भारतीय जनता पार्टी द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से इनकार करने के मुद्दे पर केंद्रित है। चौधरी ने मीडिया से कहा कि केजरीवाल ने तेदेपा के विचार से सहमति जताई और उनकी समस्याओं को वास्तविक बताया।

उन्होंने कहा, आज (गुरुवार) को हमने केजरीवाल से मुलाकात की और केंद्र द्वारा संसद में किए गए वादे के क्रियान्वयन में देरी की वजह से आंध्र प्रदेश के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने सहमति जताई. और हमारी समस्याओं को वास्तविक बताया। तेदेपा ने आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने से इनकार करने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार से अपना गठबंधन तोड़ लिया। चौधरी ने कहा, राज्य में सत्ता में होने के बावजूद हमारी केंद्र सरकार से अपील का कोई परिणाम नहीं मिला। देश में एक सहकारी संघीय प्रणाली है, इसलिए केंद्र को राज्यों के साथ मिलकर मुद्दों को हल करने के लिए काम करना होता है। चूंकि केंद्र सरकार इस सिद्धांत का अनुसरण करने में विफल हुई है, इसलिए हम मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शुक्रवार को होगा। आप के लोकसभा व राज्यसभा, दोनों में सदस्य हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , YS Chowdary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD