Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मधुमेह अनुसंधान में नई संभावनाओं के लिए सहभागिता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2016

Last updated on: Apr 06, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री वाई. एस. चौधरी की उपस्थिति में औषधि अन्वेषण अनुसंधान केन्द्र (डीडीआरसी) और हैदराबाद स्थित अनुसंधान एवं विकास कंपनी, रेवेलेशन्स बायोटेक प्रा. लि. (आरबीपीएल) के बीच एक समझौता-दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए। डीडीआरसी भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग का फरीदाबाद स्थित ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान का एक प्रमुख केन्द्र है। इस अनुसंधान सहयोग से मधुमेह के निदान और उपचार में नई संभावनाओं की शुरुआत होगी।

मंत्री ने कहा, "दुर्भाग्य से दुनिया में सर्वाधिक मधुमेह के मरीज भारत में हैं और यह बहुत चिंता का विषय है। मधुमेह से अन्य कई प्रकार के रोग पैदा हो जाते हैं।" उन्होंने कहा कि यदि हम मधुमेह की रोकथाम के लिए 100 रुपये खर्च करें तो इस तरह पूरी उपचार प्रक्रिया में लगभग 400 रुपये खर्च करने से बच जाएंगे।बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सचिव प्रो. के. विजय राघवन ने कहा कि डीडीआरसी-आरबीपीएल सहयोग से दो कार्यक्रमों के जरिए इस समस्या को हल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले कार्यक्रम के तहत एक डाटा बेस सॉफ्टवेयर पैकेज विकसित किया जाएगा, जिसके तहत ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाएगी, जिन्हें मधुमेह होने का खतरा है। दूसरे पैकेज के तहत नई दवा विकसित की जाएगी, ताकि गुर्दों में ग्लूकोज जमा न हो सके।

 

Tags: YS Chowdary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD