Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लोक शिकायतों के लिए होगी सिंगल हेल्पलाइन : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2015

Last updated on: Jun 14, 2015, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार शहरवासियों के लिए लोक शिकायतों से संबंधित सिंगल हेल्पलाइन लाने की योजना बना रही है। लेकिन इस हेल्पलाइन के शुरू होने के लिए वर्ष 2017 तक इंतजार करना पड़ेगा। उसी वर्ष दिल्ली में निकाय चुनाव भी होने वाला है। केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आईएएनएस को बताया, "हम जनता के लिए सिंगल हेल्पलाइन लाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन यह वर्ष 2017 तक संभव हो पाएगा।"केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अहसास हुआ है कि ज्यादातर लोक शिकायतें स्थानीय निकायों से संबंधित होती हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि दिल्ली सरकार का इन निकायों पर नियंत्रण नहीं है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का नियंत्रण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ में है।

केजरीवाल ने कहा, "सारा दोष हमें ही दिया जाता है, क्योंकि लोगों को लगता है कि हमें बहुमत से जिताया है तो हमें ही सारी समस्याएं सुलझानी चाहिए।"उन्होंने कहा कि लोगों को पता नहीं होता कि शिकायतों के लिए कहां संपर्क करें और गलत विभागों की हेल्पलाइनों पर संपर्क करते हैं और परेशान होते हैं।केजरीवाल ने कहा, "लोगों को पता नहीं होता कि कहां शिकायत करनी है। मामला एमसीडी का होता है, फोन पीडब्ल्यूडी को करते हैं। लेकिन सिंगल हेल्पलाइन तब ही शुरू की जा सकेगी जब हम एमसीडी चुनाव में जीतेंगे।"इस समय दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार-निवारक हेल्पलाइन 1031 और महिला हेल्पलाइन 181 में सबसे ज्यादा शिकायती फोन आते हैं।मुख्यमंत्री ने उत्तरी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की, जिससे उन क्षेत्रों में सफाईकर्मियों को वेतन भुगतान किया जा सके।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD