Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

केन्द्रीय पर्यटन व सांस्कृतिक मामले मंत्री द्वारा पंजाब में 4 बड़े प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए 117 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा को श्री आंनदपुर साहिब स्थापना दिवस के अवसर पर आने का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 May 2015

Last updated on: May 29, 2015, 00:00 IST

केन्द्रीय पर्यटन व सांस्कृतिक मामले मंत्री महेश शर्मा ने पंजाब राज्य में निर्माणधीन चार बड़े प्रोजैक्टों के लिए 117 करोड़ रूपये की राशि जारी करने के लिए सैद्धातिक तौर पर स्वीकृति दे दी है।इस संबधी आश्वासन श्री शर्मा द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ हुई देर सांय यहां कपूरथला हाऊस में हुई बैठक दौरान दिलाया। इन प्रोजेक्टों की जानकारी देते हुये शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 117 करोड़ रूपये की कुल राशि में से 35 करोड़ भगवान वाल्मीकी तीर्थ स्थल अमृतसर, 10 करोड़ अमृतसर में बनाई जा रही  जंगी यागदार , 37 करोड़ जंग आजादी करतारपुर और 35 करोड़ विरासते खालसा अमृतसर के लिए शीघ्र जारी करने की स्वीकृति दे दी है।इस अवसर पर स. बादल ने केन्द्रीय पर्यटन व संास्कृतिक मामले मंत्री का धन्यवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शर्मा को श्री आंनदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस संबधी 19 जून 2015 को करवाये जा रहे समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होने श्री शर्मा को अपील की कि इस ऐतिहासिक अवसर पर कुछ विशेष प्रोजक्टों की घोषणा की जाए उन्होने राज्य सरकार और भारत सरकार के संयुक्त प्रयत्न से रिक्रिएशन सैंटर कम थीम पार्क कायम करने का प्रस्ताव भी रखा उन्होने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त पंजाब को लाभ मिलेगा उन्होने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस प्रोजैक्ट के लिए निशुल्क जमीन देने के लिए दृढ है। स. बादल ने कहा कि श्री आंनदपुर साहिब के इर्द गिर्द सुंदरता बढाने के लिए कई कदम उठाने का यह अहम अवसर है। उन्होने कहा कि  केन्द्रीय मंत्रालय का स्वच्छ व हरा भरा भारत एवं पर्यटन में वृद्धि करने के उदेश्य की पूर्ति के लिए यह सही अवसर होगा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री  एस के संधू , प्रमुख सचिव पर्यटन व सांस्कृतिक मामले अंजलि भावड़ा और रैजीडैँट कमीशनर पंजाब भवन श्री के शिवा प्रसाद उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma , PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD