Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

काठमांडू के 28 इलाकों में प्रवेश पर रोक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काठमांडू , 22 May 2015

Last updated on: May 22, 2015, 00:00 IST

नेपाल में 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप और उसके बाद के विभिन्न झटकों के बाद जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और सड़कों पर यातायात दोबारा से शुरू कर दिया गया है। नेपाल पुलिस ने काठमांडू घाटी में सड़कों के किनारे स्थित मकानों और अन्य संरचनाओं की खस्ताहालत को देखते हुए कुछ सड़कों पर प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। जिन इलाकों में प्रतिबंध लगाया गया है उसमें कुछ महत्वपूर्ण एतिहासिक स्थल, क्षतिग्रस्त इमारतों वाले जोखिम भरे क्षेत्र और ऐसे स्थान शामिल हैं जहां पर टूटी हुई इमारतों को ढहाने का काम जारी है। पुलिस ने घाटी के काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर जिले के 28 स्थानों पर भारी और हल्के दोनों तरह के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। इस फैसले से लोगों को परेशानी के अलावा परिवहन सेवा प्रभावित होने की उम्मीद है। 

मेट्रोपोलियन ट्रैफिक पुलिस डिवीजन (एमटीपीडी) के मुताबिक, विभाग ने उन स्थानों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है जहां पर 25 अप्रैल के भूकंप के बाद इमारतें झुक (बगल में अथवा सामने की ओर) गई थीं। पुलिस ने एक बयान में कहा, "सड़क मार्गो के आसपास बने कई घर और इमारतें संरचनात्मक रूप से असुरक्षित हैं और लगातार आ रहे झटकों के बीच किसी भी समय ढह सकती हैं। उचित होगा कि ढहने की कगार पर खड़ी इन इमारतों को जब तक ध्वस्त नहीं किया जाता, तब तक वहां पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहे। वाहनों के परिचालन से संरचनाओं के ढहने का खतरा बढ़ सकता है।"यातायात पुलिस ने हीरारत्न सिनेमा हॉल से कोलूपुर चौक जाने वाले रास्ते पर वाहनों का परिचालन रोक दिया। इसी प्रकार से कई अन्य मार्गो पर भी पुलिस ने यातायात रोक दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि यातायात प्रबंधन के लिए वाहनों के वैकल्पिक मार्ग से गुजरने का प्रतिबंध किया गया है। उन्होंने कहा, "यातायात पुलिसकर्मी अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बाधित सड़कों को पुन: खोलने में सक्रियता से लगे हुए हैं।" हालांकि विभिन्न पारगमन स्थलों से काठमांडू में वाहनों का परिचालन पूर्व की भांति जारी है। 

 

Tags: flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD