Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय वातावरण मंत्रालय द्वारा 'पंजाब लैंड प्रीजर्वेशन एक्ट का मुद्दा महीने के भीतर हल करने का भरोसा

सुखबीर बादल द्वारा प्रकाश जावेडकर से मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2015

Last updated on: May 22, 2015, 00:00 IST

पंजाब के किसानों को उनकी जमीन की व्यापारिक प्रयोग में पेश मुश्किलों के हल के लिए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय वातावरण मंत्रालय के मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर से मुलाकात करके 'पंजाब लैंड प्रीजर्वेशन एक्ट तहत ली हुई अनावश्यक रोकों को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भूमि खेती योग्य है उसपर किसान खेती कर रहें हैं। उस भूमि को केंद्र सरकार द्वारा 'पंजाब लैंड प्रीजर्वेशन एक्ट तहत लगाई हुई रोकों को हटाया जाये।आज यहां राज्य के उच्च अधिकारियों सहित केंद्रीय मंत्री जावेडकर से मुलाकात के दौरान स. बादल ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों संबंधी सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोई रोक नही लगाई गई है परंतु केंद्र सरकार द्वारा लगाई हुई रोक के कारण पंजाब सरकार ऐसे क्षेत्रों की संपूर्ण योजनाबंदी एवं विकास करने से असक्षम है। इसपर केंद्रीय मंत्री ने स. बादल को भरोसा दिलाया कि इस संपूर्ण मसले का एक महीने के भीतर हल कर दिया जायेगा। उन्होंने साथ ही विभागीय अधिकारियों को इस संबंधी प्रस्ताव तुरंत पेश करने के आदेश दिए।

बादल ने साथ ही कहा कि चंडीगढ़ में सुखना झील के समीप क्षेत्र को (इकॉलौजीकल  सैंसटिव एरिया) प्राकृतिक तौर पर संवेदनशील क्षेत्र के तौर पर अधिसूचित किया जाये क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही 13 जंगली जीव रखों (वाइलड लाइफ सैंचूरी) के इर्द-गिर्द क्षेत्रों  को (इको  सैंसटिव जोन) प्राकृतिक तौर पर संवेदनशील क्षेत्र के तौर पर नोटीफाई करने संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय वातावरण मंत्रालय को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय हाई पावर्ड कमेटी द्वारा की सिफारिशों के  अनुकूल है जिस तहत इको सैंसटिव जोन के 100 मीटर घेरे को सुरक्षित क्षेत्र घोषित की सिफारिश की जाती है। स. बादल ने साथ ही कहा कि कांसल गांव को ईको सैंसटिव जोन के तहत अन्य रोकों के बोझ अधीन ना लाया जाये और इस संबंधी पंजाब सरकार द्वारा केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ एवं हरियाणा से मुद्दा पहले ही विचार किया जा चुका है। 

वन क्षेत्र एक्ट, 2006 तहत अनुसूचित कबीलों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगाई हुई तहत किसी भी कार्य के लिए मंजूरी प्रमाण-पत्र संबंधित उपायुक्तों से लेने की मद हटाने का मुद्दा उठाते हुये स. बादल ने कहा कि केंद्रीय जनगणना अनुसार पंजाब में अनुसूचित कबीलों की कोई जनसंख्या नही है जिससे ऐसे रोकों को हटाया जाना उचित होगा। इस संबंधी कंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार एक सार्वजनिक सूचना जारी करके अपने स्तर पर इस मसले का हल कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी केंद्रीय वातावरण मंत्रालय द्वारा आवश्यक कार्रवाई तुरंत कर दी जायेगी।उत्तरीय राज्यों में एग्रो फॉरेस्ट्री को और विकसित करने के लिए स. बादल ने केंद्रीय मंत्री को सुझाव दिया कि स्टेट फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट लुधियाना को फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट, देहरादून के उपकेंद्र के तौर पर विकसित किया जाये जिससे उत्तरीय राज्यों को बड़ा लाभ मिल सकेगा। श्री जावेडकर ने कहा कि वह इस प्रस्ताव को शेष संबंधित विभागों से विचार कर शीध्र ही फैसला करेंगे।बैठक के दौरान मुख्य तौर पर संसद सदस्य प्रेम सिंह चंदूमाजरा, वन विभाग के प्रधान सचिव विश्वजीत खन्ना, स्थानीय आयुक्त राहुल भंडारी, मुख्य वनपाल कुलदीप कुमार उपस्थित थे। 

 

Tags: SUKHBIR , SUKHBIR SINGH BADAL , Prakash Javedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD