Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बंगाल : भूकंप से 3 मरे, ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी से बात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता/सिलीगुड़ी , 25 Apr 2015

Last updated on: Apr 25, 2015, 00:00 IST

भूकंप का केंद्र नेपाल में होने का असर शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से पर भी देखा गया। राज्य में भूकंप से एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और हालात की जानकारी दी। कोलकाता में संवादाताओं से ममता ने कहा कि भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित उत्तरी बंगाल का वह रविवार को दौरा करेंगी। उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से बात की है और उन्हें राज्य के हालात की जानकारी दी है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 30 घायल हो गए हैं।" 

उन्होंने कहा कि वह रविवार को भूकंप प्रभावित उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी। आपदा राहत की एक टीम आज रात रवाना हो रही है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह का एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसका टोलफ्री नंबर भी है। पुलिस के मुताबिक, दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी इलाके में दो व्यक्तियों की मौत हुई है, वहीं जलपाईगुड़ी जिले में अंबारी इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त ओ.जी. पाल ने बताया, "सिलीगुड़ी में दीवार गिरने से 35 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नक्सलबाड़ी में इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।"

सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग कालिमपोंग और कुर्सियांग में करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दार्जिलिंग के जिलाधिकारी पुनीत यादव ने बताया, "भूकंप का कई इमारतों पर असर हुआ है, बिजली तथा टेलीफोन के खंभे उखड़ गए हैं और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।"उत्तर बंगाल के 19 नगर पालिकाओं में शनिवार को चल रहा मतदान अस्थायी तौर पर रोक दिया गया, क्योंकि भूकंप को लेकर लोग दहशत में थे। कोलकाता में भी झटके महसूस करने के बाद लोग ऊंची इमारतों से बाहर आ गए। मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई और कई स्टेशनों को खाली करा दिया गया।शहर और उपनगरीय इलाके में कई लोग अपने घरों से निकल आए। कोलकाता की कुछ पुरानी इमारतों में दरारें पड़ गईं। 

 

Tags: HADSA , MAMTA BANERJI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD