जम्मू एवं कश्मीर में भूकंप के तेज झटके
Web Admin
5 Dariya News
श्रीनगर , 25 Apr 2015
Last updated on: Apr 25, 2015, 00:00 IST
जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई। हालांकि भूकंप का केंद्र राज्य से दूर होने के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबरें नहीं हैं।मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार पूर्वाह्न् 11.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हमारे सिसमोग्राफ ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की।"उन्होंने बताया, "भूकंप का केंद्र नेपाल में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 28.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 84.6 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया।"