Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सिख धर्म से जुड़ी फिल्मों पर एसजीपीसी की वक्रदृष्टि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Apr 2015

Last updated on: Apr 13, 2015, 00:00 IST

बॉलीवुड या अन्य फिल्मों में सिख धर्म या सिख किरदार दिखाए जाने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) और अन्य सिख समूहों की भृकुटी तनती जा रही है। अब हरिंदर सिंह सिक्का निर्मित आगामी फिल्म 'नानक शाह फकीर' उनके निशाने पर है। 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्म सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जीवन और उनके काल को दर्शाती है। एसजीपीसी ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। कान्स फिल्म फेस्टिवल और सिख फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने खूब वाहवाही लूटी है।अब एसजीपीसी, अकाल तख्त और दल खालसा एवं ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफएफ) जैसे कट्टरपंथी सिख समूह फिल्म पर आपत्ति जताते हुए इसे रिलीज किए जाने पर रोक की मांग कर रहे हैं।दल खालसा नेता कंवरपाल सिंह ने आईएएनएस को बताया, "कहा गया है कि 'नानक शाह फकीर' फिल्म सिख धर्म के मूल सिद्धांतों पर एक हमला है। सिख लोग फिल्म या अन्य किसी प्रारूप में अपने धर्म का अपमान नहीं होने दे सकते।"

एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि यह फिल्म सिख सिद्धांतों का अनादर करती है।हालांकि, फिल्म के निर्माता हरिंदर सिंह सिक्का का दावा है कि यह सारा प्रकरण 'राजनीतिक एजेंडे' से प्रेरित है। मक्कड़ ने सिक्का के दावे का यह कहते हुए खंडन किया है कि एसजीपीसी ने कभी इस फिल्म को हरी झंडी नहीं दी।यह कोई पहली फिल्म नहीं है, जिस पर एसजीपीसी की भृकुटी तनी है। इससे पहले हैरी बावेजा निर्देशित 'चार साहिबजादे' (2014) भी उसकी वक्रदृष्टि की भेंट चढ़ गई थी। यह फिल्म 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह के बेटों के बलिदान के बारे में थी।

सिक्का ने एक बयान में कहा, "अब जो कुछ हो रहा है, वह कोरी राजनीति और बाहरी तत्वों की दबाव नीति है, जो चार साहिबजादे की रिलीज के भी खिलाफ थे।"एसजीपीसी ने हाल के वर्षो में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा पास की गई फिल्मों पर भी आपत्ति जताई।हाल में विवादों में आईं फिल्मों में 'एमएसजी-द मैसेंजर'(2015), 'सिंह इज किंग' (2008), 'सन ऑफ सरदार' (2008) और 'जो बोले सो निहाल' (2005) शामिल हैं।एसजीपीसी सिख किरदारों वाली फिल्मों के खिलाफ नहीं है। वह चाहता है कि सिख धर्म से जुड़ी फिल्में उसकी समिति को दिखाई जानी चाहिए।मक्कड़ ने कहा, "सिख धर्म और सिखों से जुड़ी किसी भी चीज को सही तरीके से पेश किया जाना चाहिए और उस पर एसजीपीसी की स्वीकृति ली जानी चाहिए।"

 

Tags: SGPC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD