Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

हर सिख को आधुनिक हथियार का उपयोग सीखना चाहिए : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Khas Khabar, Amritsar, Punjab, Akal Takht Jathedar, Giani Harpreet Singh, Operation Bluestar, Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee, SGPC, Golden Temple, Sri Harmandir Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Jun 2022

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब में ईसाई धर्म के बढ़ते प्रभाव और मादक द्रव्यों के सेवन में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को अकाल तख्त के मंच से 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' की 38वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिख समुदाय को अपने प्रथागत संबोधन के दौरान कहा कि हर सिख को आधुनिक हथियार का उपयोग सीखना चाहिए। ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले शहर में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा कि सिखों को सुरक्षा की जरूरत नहीं है। खालिस्तान समर्थक नारों के बीच जत्थेदार ने कहा, "हमें हथियारों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शूटिंग रेंज स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए। 

अन्य लोग अवैध रूप से हथियारों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सिख संगठनों के लिए भी सिख धर्म का प्रचार करने का समय आ गया है।"उन्होंने कहा कि (भारत-पाकिस्तान) सीमावर्ती इलाकों के गांवों में ईसाई धर्म में धर्मातरण और चर्चो की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। चार जून से शुरू हुए 'भोग' समारोह में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु सुबह-सुबह सिख धर्म की सर्वोच्च स्थल अकाल तख्त पर उमड़ पड़े। स्वर्ण मंदिर परिसर के अंदर से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए सेना द्वारा जून 1984 में किए गए 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' की बरसी पर प्रार्थना की गई थी। 

अकाल तख्त जत्थेदार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अधिकारियों ने 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को सम्मानित किया। स्वर्ण मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस द्वारा भारी बैरिकेडिंग की गई थी। आयोजन के दौरान स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब) के अंदर जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर और खालिस्तानी झंडे देखे गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग बैनर और तख्तियां लिए हुए थे जिसपर 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा था। वे खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे थे।

 

Tags: Khas Khabar , Amritsar , Punjab , Akal Takht Jathedar , Giani Harpreet Singh , Operation Bluestar , Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee , SGPC , Golden Temple , Sri Harmandir Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD