Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

नरेंद्र मोदी ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 14 Mar 2015

Last updated on: Mar 14, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जाफना सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "जाफना सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी।"वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर बताया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाफना पब्लिक लाइब्रेरी में उत्तरी प्रांत के मुख्यमंत्री सी.वी.विग्नेश्वरन से मुलाकात की।"श्रीलंका में युद्ध से तबाह हुए उत्तरी प्रांत का दौरा करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री व ब्रिटेन के मुख्यमंत्री डेविड कैमरन के बाद दूसरे विदेशी नेता हैं। मोदी दिन की शुरुआत में उत्तर मध्य प्रांत की राजधानी अनुराधापुर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ महाबोधि वृक्ष की प्रार्थना की। 

अनुराधापुर दौरे के बाद मोदी ने तलाईमन्नार कस्बे में एक रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस सेवा से तलाईमन्नार-मेदावाचचिया क्षेत्र से कोलंबो तक रेल सेवा का रास्ता खुल गया है। सिरिसेना के साथ उन्होंने तलाईमन्नार 1650 पियर रेलवे स्टेशन की पट्टिका का अनावरण किया। भारतीय प्रधानमंत्री की बीते 27 सालों के बाद श्रीलंका की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने साल 1987 में श्रीलंका की यात्रा की थी। तीन देशों की यात्रा के तहत यह उनका अंतिम पड़ाव है। मोदी शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे, जहां श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। बाद में सिरिसेना ने उनका औपचारिक स्वागत किया। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD