Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेल मंत्री से मिले सांसद दीपेन्द्र, पहले से मंजूर परियोजनाओं का काम तेज करने और अन्य पर काम शुरु करने की रखी मांग

मंजूरशुदा परियोजनाओं के वित्त आवंटन के लिये रेल मंत्री सुरेश प्रभू से मिले सांसद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2015

Last updated on: Mar 09, 2015, 00:00 IST

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रेल कोच फैक्ट्री और दादरी-झज्जर-फारुखनगर रेलवे लाइन समेत यूपीए शासनकाल में मंजूर परियोजनाओं के लिये वित्त आवंटन सहित हरियाणा की अन्य सभी रेल परियोजनाओं का काम तेज कराने के लिये रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभू से मुलाकात कर अनुरोध किया।

 कांग्रेस सांसद ने कहा कि पिछले 4-5 रेल बजट में एक भी बजट ऐसा नहीं रहा जिसमें हरियाणा को प्रमुख स्थान नहीं मिला हो। लेकिन इस बार के रेल बजट में हरियाणा को मायूसी मिली। सांसद ने मुख्यतः सोनीपत-गोहाना-जींद रेल लाइन, गुडगाँव-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रेलवे लाइन, हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद रेलवे लाइन, यमुनानगर-सढ़ौरा-चंडीगढ़ रेलवे लाइन तथा रोहतक-महम- हांसी रेलवे लाइन, सोनीपत रेल कोच फैक्ट्री, दादरी-झज्जर-फारुखनगर रेलवे लाइन जैसी परियोजनाओं को तत्काल वित्त पोषण देने की मांग रखीद्य   

गौरतलब है कि इन परियोजनाओं को उन्होंने यूपीए सरकार के कार्यकाल में मंजूर कराकर उनपर काम शुरु भी करा दिया था। इनमें से कई पर काम चल रहा है या पूरा होने के करीब है। सांसद ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से इन परियोजनाओं का काम पैसा नहीं मिलने के कारण धीमा पड़ा है। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इन परियोजनाओं के संबंध में अपनी मांगों को संसद में भी इन्हें प्रमुखता से उठाया है। दीपेन्द्र ने यह भी कहा कि हरियाणा को देश के रेल नक्शे पर प्रमुखता दिलाने वाली इन परियोजनाओं का काम पूरा होने तक वे लगे रहेंगे और जरुरत पड़ने पर बार बार मंत्री जी से मिलेंगे।उन्होंने श्री सुरेश प्रभू को याद दिलाया कि 2013 के रेल बजट में पूर्ववर्ती भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार के प्रस्ताव पर तत्कालीन रेल मंत्री ने रेल कोच फैक्ट्री मंजूर करते हुए संसद में दिये बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार के सहयोग से सोनीपत में सवारी डिब्बा विनिर्माण यूनिट स्थापित की जायेगी।   

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 के रेल बजट में इस फैक्ट्री का काम शुरु करने के लिये एक पैसा नहीं दिया गया। सांसद ने उनसे अनुरोध किया कि रेल कोच फैक्ट्री के लिये हर हाल में में वित्तीय आवंटन किया जाये ताकि तुरंत काम शुरु हो।दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा रेल मंत्री भी चाहते हैं कि पहले से मंजूर परियोजनाओं का काम पूरा होना चाहिए, यह आम जनहित में होगा। दीपेन्द्र ने यह भी जोड़ा कि विकास परियोजनाएं समाज और व्यापक देशहित में होती हैं। इन्हें राजनीतिक आधार पर नहीं बल्कि व्यापक जनहित के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। आधे घंटे से अधिक चली इस चर्चा में दीपेन्द्र हुड्डा ने चीन के सहयोग से स्थापित होने वाली 4 रेल यूनिवर्सिटी में से पहली यूनिवर्सिटी रोहतक जिले के निन्दाना गाँव में खोलने पर भी रेल मंत्री से मांग करी।

 

Tags: Suresh Prabhu , Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD