हत्या व कातिलाना हमला के मामले में वांछित 3 मोस्टवांटिड इस्तहारी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुडऱी पुलिस ने 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में 3 अन्य मामले दर्ज कर दिये गए है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून 14 को जीतगढ़ में 2 चचेरी बहनों की शादी के बाद विदाई उपरांत एक बारात में आए डीजे वालों का मामुली कहासुनी पर झगड़ा हो गया। तैश में आए मुंदड़ी वासी डीजे संचालक अचानक कई बाईकों पर अपने हथियार बंद साथियों को लेकर जीतगढ़ पहुंच गया, जो घरातियों/मेजबानों से मारपीट करने लगे। डीजे पार्टी के एक आरोपी ने ललकारा मारते हुए लाईसैंसी रिवाल्वर से फायर कर दिए, जिसकी एक गोली सतबीर व दुसरी शीला को लगी। सरकारी अस्पताल कैथल लाए जाने पर शीला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी ने बताया इस मामले में कई आरोपी अभी तक काबु नहीं आ सके थे, जिन्हें जेएमआईसी कैथल श्री देवेंद्र सिंह की अदालत द्वारा 25 अगस्त को उद्धघोषित अपराधी करार दिया जा चुका था। थाना प्रबंधक पुंडरी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने हत्यारोपी पीओ जितेंद्र कुमार, संजु व अवतार सिंह वासीयान मुंडरी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादसं. की धारा 174ए तहत 3 अलग-अलग मामले दर्ज कर दिए है। इस अभियोग में 9 अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार किये जा चुके है, तथा तीनों आरोपियों का व्यापक पुछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।